{"_id":"6705d02c3eaaea126d013634","slug":"ward-full-with-fever-patients-44-suspected-malaria-cases-found-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-127262-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बुखार के मरीजों से वार्ड फुल, मलेरिया के 44 आशंकित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बुखार के मरीजों से वार्ड फुल, मलेरिया के 44 आशंकित मिले
विज्ञापन
अमरोहा।
हर दिन बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। मंगलवार को जिला अस्पताल का वार्ड बुखार के मरीजों से फुल हो गया। 30 मरीज वार्ड में भर्ती रहे। जबकि, मलेरिया के 44 आशंकित मरीजों की जांच हुई। हालांकि, सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। उधर, अस्पताल में मंगलवार को भी भीड़ रही।
अक्तूबर माह का दूसरा सप्ताह शुरू हो चुका है और बुखार भी खूब पैर पसार रहा है। इसका नजारा हर दिन जिला अस्पताल समेत निजी अस्पतालों में देखने को मिल रहा है। सोमवार के बाद भी जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी रही। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि सुबह से ही अस्पताल में भीड़ रही। 1448 मरीजों की ओपीडी हुई। अधिकांश मरीज बुखार, जुकाम व खांसी के थे। उन्हें दवाई देकर वापस भेज दिया गया। उधर, वार्ड में 30 मरीज भर्ती रहे। उनका बेहतर उपचार किया जा रहा है। जबकि, 44 मलेरिया आशंकित मरीज पहुंचे। उनकी जांच कराई गई, लेकिन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। बताया कि बुखार के मरीजों से जिला अस्पताल का वार्ड मंगलवार को फुल हो गया। हालांकि, रात में कुछ मरीजों को छुट्टी दे दी जाएगी। कहा कि इस मौसम में खुद की सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
-- -