{"_id":"668f299e8f5a6d2006073246","slug":"ward-councilor-by-election-shaheen-qureshi-won-by-147-votes-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-121814-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड सभासद उपचुनाव : 147 वोटों से जीतीं शाहीन कुरैशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड सभासद उपचुनाव : 147 वोटों से जीतीं शाहीन कुरैशी
Thu, 11 Jul 2024 06:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। नगर पालिका हसनपुर के वार्ड 17 में हुए उप चुनाव के बाद बुधवार सुबह को ब्लॉक सभागार में मतगणना हुई। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। दो घंटे में ही मतगणना संपन्न हो गई। जिसमें शाहीन कुरैशी पत्नी बदर कुरैशी ने अपने प्रतिद्वंदी मेहराज को 147 वोटों से हरा दिया। निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार गर्ग ने विजेता प्रत्याशी को शाहीन कुरैशी को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
वार्ड सभासद के उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ था। दो बूथों पर हुए चुनाव में कुल 2600 मतदाताओं में करीब 55 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। बुधवार को हुई मतगणना में शाहीन कुरैशी को 752 वोट मिले और उनकी प्रतिद्वंदी मेहराज को 605 वोट मिले। 62 वोट निरस्त पाए गए। एक वोट मेहताब जहां को प्राप्त हुई। जबकि एक मतदाता ने नोटा का प्रयोग भी किया।
सपा प्रदेश सचिव व नगर हसनपुर के प्रभारी यूसुफ कुरैशी ने बताया कि कांठ विधायक व पूर्व मंत्री कमाल अख्तर के मार्गदर्शन में चुनाव लड़ा और जीत प्राप्त हुई है। शाहीन कुरैशी दूसरी बार सभासद निर्वाचित हुई हैं। जबकि दो बार उनके पति बदर कुरैशी इसी वार्ड से सभासद रह चुके हैं, हालांकि सपा के टिकट पर वह नगरपालिका चेयरमैन पद पर भी चुनाव लड़े थे, लेकिन हार ग थे।