फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   wanted thief has been arrested in Amroha

Amroha: मुठभेड़ में वांटेड चोर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

Tue, 04 Jul 2023 10:53 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 04 Jul 2023 10:53 PM IST
सार

पुलिस ने चोरी में वांछित बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पैर में गोली लगने से घायल हुए बदमाश को बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन
wanted thief has been arrested in Amroha
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में वांछित बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे पुलिस ने चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के गांव गलसुआ और राजपुर के बीच में शक होने पर पुलिस ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख कर भागने का प्रयास किया। पुलिस की तरफ बदमाश ने फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने पीछा करते हुए आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी श्वेताभ भास्कर ने बताया कि गोली लगने से बदमाश उम्मेद निवासी घण्टाघर, बछरायूं गिरफ्तार किया गया है। बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश पर लूट, चोरी के करीब 10 मामले पंजीकृत हैं। बदमाश मंडी धनौरा थाने से चोरी के मामले में वांछित चल रहा था। एक माह पूर्व मंडी धनौरा के मोहल्ला गांधी नगर में एक मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसकी पुलिस तलाश में लगी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed