फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   wall fell down, two died

पौरारा में जर्जर दीवार के मलबे में दबकर दो की मौत

Wed, 31 Aug 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो/अमरोहा Updated Wed, 31 Aug 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 आदमपुर थाना इलाके के गांव पैरारा में परचून की दुकान से सामन लेकर घर जा  रही महिला व एक व्यक्त्ति के उपर रास्ते किनारे खड़ी एक जर्जर दीवार गिर  गई। दीवार के मलबे में दोनों बुरी तरह से दब गए।चीख-पुकार सुनकर मौके पर  लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह से मलबे में दबे लोगों बाहर निकाला गया।  लेकिन महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा है। 

गांव  पौरारा में मंगलवार शाम को कलुआ की चालीस वर्षीय पत्नी रामश्री दुकान से  कुछ सामान लेने गई थी। हल्की बूंदा-बांदी में ही वह दुकान से घर लौट रही  थी। वहीं पर गांव निवासी ऋषिपाल भी गुजर रहा था। इस बीच रास्ते किनारे एक  जर्जर दीवार खड़ी थी, जैसे ही रामश्री व ऋषिपाल दीवार के नजदीक पहुंचे  भरभराक दीवार दोनों के उपर गिर गई। शोर शराबा सुनकर मौके पर ग्रामीणों की  भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में ग्रामीणों ने दीवार के मलबे को हटाकर दोनों  को बाहर निकाला।
विज्ञापन


महिला को गंभीर हालत में निजी चिकित्सक के यहां ले जाया  गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उधर, ऋषिपाल को गंभीर हालत में रेफर  किया गया। देर रात ऋषिपाल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गांव में दो मौत होने से गम का माहौल है। दोनों के परिजनों में कोहराम मचा है। फिलहाल इस मामले  में परिजनों द्वारा थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष राजेश  कुमार चौहान ने बताया कि दीवार के नीचे दबकर महिला की मौत होने जैसी कोई  जानकारी नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed