{"_id":"62377d376395c136ef10eb9d","slug":"wall-fell-down-farmer-died-gajraula-news-mbd422103263","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजरौला में दीवार के नीचे दब जाने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजरौला में दीवार के नीचे दब जाने से किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (अमरोहा)। बच्चों के लिए दीवारों के बीच डाले गए झूले पर ग्रामीण के बैठ जाने के कारण दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दब जाने से किसान की मौके पर मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। किसान की मौत की सूचना मिलने पर हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी गांव में पहुंचे। विधायक ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी और शासन से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। गांव में पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के गांव कांकाठेर निवासी 50 वर्षीय बहादुर पुत्र भीमसैन किसान थे। उन्होंने अपने घर बच्चों के झूलने के लिए दो दीवारों के बीच में बल्ली लगा रखी थी। बल्ली पर झूला डालकर बहादुर की पत्नी कविता बच्चों को झुलाती थीं। बच्चे दिन भर झूला झूलने में व्यस्त रहते थे। ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार की रात नौ बजे बहादुर गांव में घूमकर घर आए। वह शराब के नशे में थे। वह बच्चों के झूले पर पड़े तख्त पर बैठ गया। उसके बैठते ही दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। दीवार के नीचे दब जाने से उनकी मौके पर मौत हो गई। पत्नी के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। रविवार की सुबह पुलिस को सूचना दी गई। किसान की मौत की खबर पाकर हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी गांव में पहुंचे। परिजनों को सांत्वना देते हुए शासन से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। इस बाबत विधायक ने प्रशासनिक अफसरों से भी बात की। किसान की मौत की सूचना पाकर पुलिस गांव में पहुंची। पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि दीवार के नीचे दब जाने से किसान की मौत का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।