फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   voting

पोस्टल बैलेट से पहले दिन 463 के वोट, मौका आज भी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
voting
घर में बुजुर्ग से वोटिंग कराते कर्मचारी। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। नौगांवा सादात विधानसभा उप चुनाव के लिए पोस्टल बैलेट से वोटिंग बुधवार से शुरू हो गई है। पोलिंग टीम वोटर के दरवाजे पर पहुंची। पहले दिन 463 ने वोट डाले। अब 29 अक्तूबर को भी पोलिंग टीम दरवाजे पर दस्तक देगी। चूके तो 30 अक्तूबर को मत दे सकते हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने अपने क्षेत्र के पोलिंग पार्टियों की निगरानी की। देर शाम को कलेक्ट्रेट के कोषागार में पोस्टल बैलेट को रखा गया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह लगभग 10 बजे से पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हुई। पहला दिन होने से रवानगी में देरी हो गई। कुछ पोलिंग पार्टियां देर से रवाना हुई। पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी प्रथम को वोटिंग की जिम्मेदारी दी गई। इन लोगों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। वाहनों में सवार पोलिंग टीम वोटर के दरवाजे पर पहुंची। उन्होंने मतदाता को बैलेट पेपर दिया। इसके बाद मतदाता ने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट दिया। पोलिंग टीम ने इसके बाद पोस्टल बैलेट को सील कर अपने पास रख लिया। वोटर से मतदान करा कर शाम को कलेक्ट्रेट में आई। रिटर्निंग अधिकारी की निगरानी में पोस्टल बैलेट जमा किया। इसके अलावा छूटे हुए पोस्टल बैलेट को भी जमा कर दिया।
विज्ञापन

रैंडम में 25 बूथ का चयन, 1,000-1,000 मॉक पोल
अमरोहा। उप चुनाव की तैयारी के लिए ईवीएम और वीवीपैट को परखा गया। मॉक पोल कराया गया। रैंडम तरीके से बूथों का चयन किया गया। कुल 25 बूथ में 1,000-1,000 वोट डाले गए। प्रत्याशियों और उनके निर्वाचन एजेंट्स की निगरानी में मॉक पोल कराए गए। एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह ने मॉक पोल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान प्रशिक्षण से 15 गैरहाजिर, आज भी ट्रेनिंग
अमरोहा। मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण बुधवार को दूसरे दिन भी हुआ। कुल 15 मतदान कार्मिक प्रशिक्षण में नही आएं। अब तक 26 लोग गैरहाजिर हैं। मंगलवार को नहीं आने वालों में चार लोग प्रशिक्षण में शामिल हुए। अब 29 अक्तूबर को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी में बुधवार को मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया। सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल ने प्रशिक्षण दिया। ईवीएम और वीवीपैट के संचलन के बारे में बताया। दिक्कत होने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट को अवगत कराने का निर्देश दिया। सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल ने बताया कि कई लोग देर से आएं हैं। अब तक 26 लोग ट्रेनिंग नहीं लिए हैं।

पोस्टल बैलेट से वोट के लिए 28 टीम रवाना हुई। पोलिंग पार्टियों के समक्ष 463 ने वोट का इस्तेमाल किया। पोस्टल बैलेट को जमा कर लिया गया है। अब 29 अक्तूबर को भी पोलिंग पार्टी निकलेगी। छूटे हुए लोगों को 30 अक्तूबर को वोट देने का मौका है। इंद्र नंदन सिंह, रिटर्निंग अधिकारी/एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed