फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Shiva temples resounded with the chant of 'Har-Har Mahadev'.

Amroha News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Shiva temples resounded with the chant of 'Har-Har Mahadev'.
अमरोहा। सावन के अंतिम सोमवार पर जिलेभर के शिवालय हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। भोर से मंदिरों में शिवभक्तों की कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। घंटियों की गूंज और शिव चालीसा के पाठ से वातावरण भक्तिमय रहा।
विज्ञापन

नगर के प्राचीन वासुदेव तीर्थ मंदिर के अलावा नौगावां सादात के गजस्थल, शिव मंदिर पीला कुंड, धनौरा के पत्थर कुटी मंदिर, गजरौला के राम मंदिर और हसनपुर के शिवाला मंदिर समेत जिले के दो दर्जन से अधिक प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक हुआ। सुरक्षा के लिए मंदिरों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

कांवड़ियों में भी खासा उत्साह रहा। हरिद्वार, ब्रजघाट समेत विभिन्न गंगाघाटों से डाक कांवड़ और अन्य कांवड़ लेकर लौटे शिवभक्तों ने गंगाजल से अभिषेक कर कांवड़ चढ़ाई। कांवड़ मार्गों पर भोले के जयकारे गूंजते रहे। युवाओं की टोलियां डीजे पर शिवभक्ति गीतों पर झूमती हुई मंदिर पहुंचीं। जगह-जगह सेवा शिविर और पेयजल की व्यवस्था की गई। जलाभिषेक का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
महादेव के जयघोष से गूंजा रजबपुर का प्राचीन शिव मंदिर
रजबपुर। सावन के चौथे सोमवार को गांव रजबपुर स्थित श्री प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से देर शाम तक भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। वैकुंठी, डाक और खड़ी कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्तों ने भी गंगाजल अर्पित किया। बेलपत्र, पुष्प और जल चढ़ाकर पूजन किया गया। मंदिर परिसर दिनभर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा।

------------
अंतिम सोमवार पर डीएम ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक
अमरोहा। सावन के अंतिम सोमवार पर डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने श्री वासुदेव तीर्थ पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर जनकल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि श्रावण मास आस्था और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था की गई है। मंदिरों व संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर यातायात और भीड़ नियंत्रण के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed