{"_id":"6201755557edfb43d343fd4c","slug":"voting-is-necessary-to-strengthen-democracy-hasanpur-news-mbd4182497111","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान करना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान करना जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देश पर गांव पतेई भूड़, घरोंट, ताहरपुर आदि गांवों में समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान करना बहुत जरूरी है।
एडीओ आईएसबी मनोज कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर नारी शक्ति ग्राम संगठन पतेई भूड़ की ओर से गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। ढोल बजाकर मतदान से संबंधित नारे लगाए गए, जिसमें लोगों को मतदान करने के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान भानु प्रताप सिंह, ग्राम संगठन की अध्यक्ष रीना देवी, पूजा देवी, सुनीता, किरन देवी, मीना, सहायक अध्यापक सरिता सिंह एवं प्रीता सिंह मौजूद रहे। उधर, सरदार बेगम मेमोरियल डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों के शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ईमानदारी के सात मतदान करने के महत्व पर प्रकाश डाला गया। छात्राओं ने घर-घर जाकर लोगों को मतदान के महत्व के बारे मेेें समझाया। 14 फरवरी को सारे काम छोड़ कर सबसे पहले मतदान करना है। इस मौके पर डॉ. शाह आलम, नसरे आलम, डॉक्टर हृदय कुमार, मुजीब बेग, सुरेखा रस्तोगी, किरण चौहान, आसमा चौधरी, आरिफ सैफी, अरशद अली आदि मौजूद रहे।