फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   voters day on 25 jan

25 को मतदाता दिवस, अधिक मतदान पर डीएम को सम्मान: 00

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
voters day on 25 jan
अमरोहा। मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनेगा। इसके लिए तैयारी में तेजी आ गई है। इस दिन मतदाताओं को शपथ दिलाई जाएगी। ई वोटर कार्ड के लिए एप को लॉन्च किया जाएगा। इससे मतदाता कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। नौगांवा सादात विधानसभा उप चुनाव में अधिक मतदान 64.36 प्रतिशत मतदान पर डीएम उमेश मिश्र को सम्मान मिलेगा। जिले के लिए गर्व की बात है। उन्हें लगातार दूसरे साल सम्मान मिल रहा है।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 25 जनवरी को मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस दिन मतदाता जागरुकता में बेहतर काम करने वालों को सम्मान मिलता है। इस बार का मतदाता दिवस जिले के लिए खास होगा। डीएम उमेश मिश्र को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के हाथों प्रशस्ति पत्र मिलेगा। दरअसल उन्होंने नौगांवा सादात विधानसभा उप चुनाव में बेहतर काम किया है। प्रदेश के छह विधानसभा सीटों पर उप चुनाव हुए थे। जिसमें सबसे अधिक मतदान नौगांवा सादात में 64.36 प्रतिशत हुआ। इसके अलावा खर्च पर कटौती की गई। कुछ दिन पहले निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन कार्यालय से कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी जिसके आकलन के बाद जिले का चयन किया गया। उप चुनाव में बेहतर काम करने पर डीएम उमेश मिश्र को सम्मान मिलेगा। वह 25 जनवरी को लखनऊ जाएंगे। इससे पहले 2020 में भी डीएम को सम्मान मिल चुका है। लोक सभा चुनाव में अधिक मतदान प्रतिशत और कम खर्च पर मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed