फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   voter of nauganva first in four tehsil in voting

नौगावां के वोटर रहे सबसे आगे

Thu, 16 Feb 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 16 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
voter of nauganva first in four tehsil in voting
चुनाव
मतदान प्रतिशत के मामले में जिले की चारों विधानसभाओं में नौगावां सादात ने सभी को पछाड़ कर बाजी मार ली। नौगावां सादात में जहां सबसे ज्यादा 76.14 फीसदी मतदान हुआ, वहीं अमरोहा में सबसे कम 68.64 मतदान दर्ज किया गया।
विज्ञापन


चुनाव से पहले अधिकारियों ने मतदाता जागरूकता की अलख जगाने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। मेला, रैली, खेल, गोष्ठी और न जाने किन किन माध्यमों से शत प्रतिशत मतदान की अलख जगाई गई। जाहिर सी बात फोकस में अमरोहा शहर ही ज्यादा था।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा कार्यक्रमों का आयोजन अमरोहा शहर में ही ज्यादा हुआ। इसके बाद भी नतीजा इसके ठीक उलट हुआ। शहरी क्षेत्र में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा पिछड़ा क्षेत्र वाले नौगावां सादात और हसनपुर विधानसभा के लोगों ने सबसे ज्यादा मतदान करके इतिहास रच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौगावां सादात विधानसभा के कुल 306561 मतदाताओं में कुल 233440 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इस में 121255 पुरुष और 112185 महिला मतदाता वोट डालने के लिए बूथों तक पहुंचीं। मतदान का कुल प्रतिशत 76.14 दर्ज किया गया। इसके हसनपुर में सबसे ज्यादा 74.31 फीसदी मतदान हुआ। 342677 मतदाताओं वाली इस विधानसभा सीट पर कुल 254650 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इसमें 132973 पुरुष और 121675 महिला मतदाता शामिल थीं।

धनौरा विधानसभा क्षेत्र के कुल 320870 मतदाताओं ने 224825 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इसमें 117571 पुरुष और 107254 महिलाएं वोट डालने के लिए बूथों तक पहुंचीं। कुल मतदान प्रतिशत 70.06 फीसदी दर्ज किया गया। जिले में सबसे कम मतदान अमरोहा विधानसभा क्षेत्र में दर्ज किया गया है।

जबकि अफसरों का ज्यादा फोकस यहां पर रहा। 292232 मतदाताओं वाली इस विधानसभा में कुल 200599 मतदाताओं ने ही अपने मतों का प्रयोग किया। इसमें 105564 पुरुष मतदाता और 95035 महिला मतदाता शामिल हैं।    


बावजूद इसके मतदान के मामले में मंडल में पहला स्थान हासिल कर अमरोहा जिले के मतदाताओं ने अपना मान रोशन किया है। जिलाधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने मतदान में इतनी रुचि दिखाने पर वोटरों को आभार जताया है।  


कुल मतदान     73.36 फीसदी 
नौगावां सादात   76.14 फीसदी
हसनपुर         74.31 फीसदी
धनौरा          70.06 फीसदी
अमरोहा        68.64 फीसदी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed