फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Voter base reduced compared to two elections, yet Tanwar reached Parliament after winning the elections

Amroha News: दो चुनावों के मुकाबले घटा जनाधार, फिर भी चुनाव जीतकर संसद पहुंचे तंवर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Voter base reduced compared to two elections, yet Tanwar reached Parliament after winning the elections
अमरोहा। पिछले दो चुनावों के मुकाबले इस बार भाजपा का जनाधार कम हुआ है। बावजूद इसके भाजपा प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर अपने प्रतिद्वंदी गठबंधन प्रत्याशी कुंवर दानिश अली को हराकर चुनाव जीतने में कामयाब रहे। भाजपा प्रत्याशी के सिर जीत का ताज कहीं न कहीं हाथी की तेज चाल के चलते बंधा है।
विज्ञापन

अगर हाथी की चाल थोड़ी धीमी हो गई होती तो जीत कांग्रेस प्रत्याशी की झोली में जा सकती थी। हालांकि, कमल और पंजे के बीच मतदान के दिन से ही सीधा मुकाबला देखा जा रहा था। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को अमरोहा लोकसभा सीट पर वोट डाले गए थे। लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभा सीटों पर 17,16, 641 मतदाताओं के सामने भाजपा, सपा-कांग्रेस और बसपा समेत 12 उम्मीदवार मैदान में थे। कुल 64.57 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन


मतदान के दौरान अधिकांश जगह मुकाबला भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर और कांग्रेस-सपा गठबंधन के उम्मीदवार कुंवर दानिश अली के बीच ही देखने को मिला। शहर की घनी आबादी से लेकर पॉश कॉलोनियों तक या फिर ग्रामीण इलाकों के मतदान केंद्र पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली थी। अधिकांश बूथों पर मतदाता कमल खिलाते दिखे और पंजा भी जीत की ओर बढ़ता दिखाई दिया था। हालांकि इन सबके बीच बसपा प्रत्याशी पार्टी के वोट बैंक को समेटने में कामयाब रहे। इस वोट बैंक पर भाजपा या कांग्रेस प्रत्याशी की सेंधमारी कम नजर आई थी। लोगों में पहले चुनावों की तरह उत्साह भी दिखाई नहीं दिया था। स्थिति यह है कि वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर चुनाव जीते थे। इस चुनाव में उन्होंने 528880 वोट लिए थे। जबकि उनकी प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी हुमैरा अख्तर को 370666 मत मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी फरहत हसन को 162983 वोट ही मिल पाए थे। लेकिन, वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर वर्ष 2014 के चुनाव से अधिक वोट लेकर भी हार गए थे। इस चुनाव में उन्हें 537834 वोट मिले थे। जबकि 2019 के चुनाव में जीत हासिल करने वाले बसपा प्रत्याशी दानिश अली को 601082 वोट मिले थे। जबकि, कांग्रेस के उम्मीदवार सचिन चौधरी को केवल 12510 वोट मिले थे।स्थिति ये है कि भाजपा का पिछले चुनावों के मुकाबले जनाधार घटा है। वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर 5,37,834 वोट लेकर भी हार गए थे। जबकि इस चुनाव में 61328 वोट कम मिलने के बाद भी भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीत गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed