{"_id":"65ee278c576dd71627012fd4","slug":"virtue-earned-by-bathing-in-the-ganges-on-phalgun-amavasya-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-115208-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फाल्गुन अमावस्या पर गंगा में स्नान कर कमाया पुण्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फाल्गुन अमावस्या पर गंगा में स्नान कर कमाया पुण्य
विज्ञापन
गजरौला। फाल्गुन अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के उदघोष संग पतित पावनी में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। धार्मिक अनुष्ठान कराए। पुरोहितों और जरूरतमंदों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया गया। हालांकि इस बार अमावस्या पर श्रद्धालुओं की संख्या कम रही।
रविवार को फाल्गुन माह की अमावस्या होने के कारण श्रद्धालु स्नान कर पुण्य कमाने के लिए ब्रजघाट व तिगरी में गंगा तट पर पहुंच गए। हालांकि इस बार बीते माह की अमावस्या के मुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। तिगरी निवासी पंडित गंगा शरण शर्मा के मुताबिक रविवार को फाल्गुन अमावस्या होने के कारण सूरज की किरण निकलने से पहले ही श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के उदघोष संग पतित पावनी में डुबकी लगाना शुरू कर दिया। श्रद्धालुओं के उदघोष और हर हर गंगे से गंगा तट गूंज उठा। गंगा जल में फूल प्रसाद अर्पण किए। धूप दीप नैवेद्य से गंगा मैया का पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की।
पतित पावनी के तट पर श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया। जरूरतमंदों को दान दिया। ब्रजघाट व तिगरी में तड़के शुरू हुआ गंगा जल में श्रद्धालुओं के स्नान का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा।