फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ????? ?? ??????? ?? ???? ?? ???? ?Villagers surrounded the police station demanding the recovery of the girl

युवती की बरामदगी को ग्रामीणों ने घेरा थाना, नोकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
????? ?? ??????? ?? ???? ?? ???? ?Villagers surrounded the police station demanding the recovery of the girl
अमरोहा। युवती की बरामदगी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नौगांवा सादात थाने का घेराव कर लिया। इस दौरान जमकर हंगामा किया। पुलिस से नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों ने जल्द युवती को बरामद कर आरोपियों को जेल भेजने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणोें के साथ आए जिला पंचायत सदस्यों ने कहा कि मामला दो समुुदाय से जुड़ा है। इस कारण गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है और शांति व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसलिए युवती को जल्द बरामद किया जाए।
विज्ञापन

यह मामला नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाला युवक 23 जुलाई को गैर समुदाय की युवती को लेकर फरार हो गया। परिजनों के काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। लिहाजा परिजनों ने रविवार को थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। चौबीस घंटे के बाद भी पुलिस युवती को बरामद नहीं कर सकी। इससे नाराज परिजन सोमवार को जिला पंचायत सदस्य पवनीत दिवाकर और मस्तराम यादव के नेतृत्व में एकत्र होकर थाने पहुंच गए। युवती की बरामदगी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों को इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने समझाकर शांत किया। ग्रामीणों ने युवती को जल्द बरामद कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। जिला पंचायत सदस्यों ने कहा कि यह मामला दो समुदायों से जुड़ा हुआ है। गांव में माहौल बिगड़ सकता है। इसके अलावा ग्रामीण उप जिलाधिकारी अशोक शर्मा से मिले। दोनों अधिकारियों ने युवती को जल्द बरामद करने का आश्वासन दिया और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखें की अपील की। उधर पुलिस ने युवती की बरामदगी के लिए टीम लगा दी है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि युवती को बरामद करने की मांग को लेकर कुछ ग्रामीण आए थे। उन्हें समझाकर घर भेज दिया है। युवती को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed