Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Villagers reach SP office seeking action over attack on father and son

Amroha News: पिता-पुत्र पर हमले का आरोप, कार्रवाई के लिए एसपी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Villagers reach SP office seeking action over attack on father and son
अमरोहा। देहात थाना क्षेत्र के गांव रामहट उर्फ कारहट में सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे के विरोध में हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। एक पक्ष ने 14 लोगों पर लाठी-डंडों और लोहे की सरियों से पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष ने एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और शिकायतीपत्र दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी राजपाल सिंह के अनुसार, वह अपने पुश्तैनी मकान की दूसरी मंजिल का निर्माण करा रहे थे। रास्ते को राजस्व विभाग पहले ही सार्वजनिक घोषित कर चुका है। इसके बावजूद पड़ोसी निर्माण रुकवाने और रास्ते पर गेट लगाने का प्रयास कर रहे थे। आरोप है कि 27 अक्तूबर को विवाद के दौरान 14 लोगों ने राजपाल और उनके पुत्र अमन कुमार पर हमला कर दिया। हमलावरों ने गला घोंटने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन

राजपाल ने कैलसा बॉर्डर चौकी के तीन पुलिसकर्मियों पर पक्षपात और आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि गंभीर चोटों के बावजूद उन्हें तत्काल अस्पताल नहीं पहुंचाया गया। जिला संयुक्त चिकित्सालय में जांच के दौरान पुत्र के हाथ की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई। पीड़ित ने हमलावरों और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed