{"_id":"647e43822153d4ed790aaab6","slug":"villagers-protest-against-power-cut-hasanpur-news-c-15-1-165729-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों का बिजलीघर पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों का बिजलीघर पर प्रदर्शन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
बिजली कटौती से गुस्साएं ग्रामीणों ने बिजलीघर पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि चार दिनों से बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। गर्मी के मौसम में बिजली नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।
सोमवार को क्षेत्र के गांव शाहपुर कला के ग्रामीण एकत्र होकर गजरौला मार्ग पर स्थित बिजलीघर पर पहुंचे और प्रदर्शन कर लगे। इस दौरान बिजली कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। उन्होंने कहा कि चार दिन से गांव में विद्युत आपूर्ति नहीं दी जा रही है, जिससे गर्मी के मौसम में बुरा हाल है। इन्वर्टर जबाव दे गए हैं। पानी की किल्लत हो रही है। बिजली अधिकारियों को कॉल करते हैं तो वह फोन तक नहीं उठाते।
लाइनमैन समस्या देखने के लिए गांव में नहीं पहुंच रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में रोष है। इस दौरान बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। ग्रामीणों की मांग है कि तत्काल विद्युत आपूर्ति सुचारू की जाए। नहीं तो धरना प्रदर्शन कर रोड जाम करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान नंदन सिंह, आदेश, गौरव, विनीत, कन्हैया, मोमराज, चमन सिंह, राहुल, प्रेमपाल, डॉक्टर दिलशाद, पुष्पेंद्र, जयपाल मौजूद रहे।