{"_id":"5a2ee59b4f1c1b60678c0aaa","slug":"villagers-of-three-village-confused-between-two-districts-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जिले के फेर में फंसे तीन गांव के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जिले के फेर में फंसे तीन गांव के लोग
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सहदौली खंडसाल जुन्नारदार के ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो जिलों के फेर में तीन गांवों के सैकड़ों किसान फंस गए हैं। ऋण मोचन योजना में नाम होने के बावजूद अब तक उनके खातों में धनराशि नहीं पहुंची है। बैंक अफसर प्रशासनिक अधिकारियों से मिलने की बात कहकर पीछा छुड़ा रहे हैं। आज तीनों गांवों के सैकड़ों लोग कलक्ट्रेट पहुंचे और अफसरों से मुलाकात कर समस्या के निस्तारण की मांग की।
गांव सहदौली, खंडसाल जुन्नारदार व जमनिया खुर्द के तमाम किसान एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर अफसरों से मुलाकात की और बताया कि तीनों गांव मुरादाबाद जिले के अंतर्गत आते हैं लेकिन प्रथमा बैंक एवजाबाद व प्रथमा बैंक बुढ़ेरना अमरोहा जिले में आती हैं। इन्हीं से तीनों गांवों के लोगों ने ऋण लिया था। ऋणमाफी योजना में सबके नाम हैं लेकिन अभी तक कर्जमाफी की धनराशि उनके खाते में नहीं पहुंच सकी है। बैंक अधिकारी भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं।
संपर्क करने पर बता रहे हैं कि सभी किसान अमरोहा के जिलाधिकारी से मुलाकात करें, वही समस्या का समाधान करेंगे। ग्रामीणों ने डीएम दफ्तर में अधिकारियों को पूरी स्थिति से अवगत कराया। साथ ही उपरोक्त बैंक शाखाओं से लिया गया। मुख्यमंत्री ऋण मोचन योजना के तहत माफ करने की मांग की। इस दौरान ग्राम पंचायत सहदौली के प्रधान समरपाल सिंह, कलौशो दीव, सर्वेश, सुरेश, हुकम सिंह, कपिल, ध्यान सिंह समेत तमाम किसान मौजूद रहे।