फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Villagers of Khadar are worried due to rising water level of Ganga

Amroha News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से खादर के ग्रामीणों में बेचैनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Khadar are worried due to rising water level of Ganga
आदमपुर। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश की वजह से मैदानी क्षेत्रों में गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। हसनपुर क्षेत्र के कई गांव में खेती-बाड़ी के इलाकों में पानी भर गया है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव मुबारिजपुर नानई, लिसड़ा, गंगानगर आदि गांव में परेशानी बन गई है।
विज्ञापन

गंगा में पानी बढ़ने से किनारे के कई गांव इससे प्रभावित है। गंगानगर में आबादी के नजदीक पानी जरूर पहुंच गया है। उधर, गंगानगर से बुलंदशहर को जोड़ने वाले पुल की अप्रोच पर भी खतरा मंडराने लगा है। गंगा तेजी के साथ कटान कर रही है। किसानों की फसलें जलमग्न हो गई हैं। लोगाें का कहना है कि आने वाले दिनों में तेजी के साथ गंगा का जलस्तर बढ़ेगा। इससे किसानों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। वहीं बाढ़ खंड विभाग द्वारा गांव महरपुर में बाढ़ चौकी स्थापित की गई है। जहां कर्मचारियों की ड्यूटी लगी हुई है। किसानों को समझाया जा रहा है अधिक पानी में घुसकर चारा लेने ना जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed