फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Villagers frightened by the movement of leopards

तेंदुओं की चहलकदमी से ग्रामीण भयभीत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Villagers frightened by the movement of leopards
क्षेत्र के गांव सैरकपुर के पास तेंदुओं की चहलकदमी से ग्रामीणों में भय है। ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने दो तेंदुओं को ग्राम देहराकादर बख्श तक खेतों में घूमता देखा है। बीते तीन दिन में तेंदुए एक गाय को अपना निवाला बनाने का प्रयास कर चुके हैं। बाग में गई एक महिला पर भी झपट्टा मारने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुए खेतों में छिप गए। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुओं को पकड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम सैरकपुर निवासी व बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव मदनसैन यादव ने बताया कि बीते रविवार को उनके बाग में एक तेंदुए ने गाय को अपना निवाला बनाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने तेंदुए की गुर्राहट की आवाज सुनकर गाय को बचाया। तेंदुआ भागकर खेत में छुप गया। उसी दिन गांव मंढैया निवासी भारत सिंह की पुत्रवधू पर तेंदुए ने हमले का प्रयास किया। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने शोर मचाकर तेंदुए को दौड़ाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि दो तेंदुए दो किलोमीटर के दायरे में ही घूमकर अपना भोजन तलाश कर रहे हैं। तेंदुओं के डर से ग्रामीण समूह में खेतों पर जा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से तेंदुओं को पकड़े जाने की मांग की है। दूसरी ओर वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह का कहना है कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। वैसे भी यह इलाका सेंचुरी क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed