फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Villagers demonstrated to demand installation of stolen transformers

Amroha News: चोरी हुए ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 27 Dec 2023 12:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 27 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated to demand installation of stolen transformers
हसनपुर। क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर के ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि चार दिन पूर्व गांव में कब्रिस्तान के पास रखा 250 केवी का ट्रांसफार्मर चोरी हो गया था। तभी से आधे गांव में अंधेरा है। शिकायत के बावजूद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

बताते हैं कि चार दिन पूर्व गांव सिहाली जागीर से ट्रांसफार्मर चोरी हो गया। शिकायत करने पर भी ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाया गया। मंगलवार को नाराज ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि ट्रांसफार्मर से पांच सौ से अधिक कनेक्शन जुड़े हैं। ट्रांसफार्मर चोरी होने के बाद से गांव में अंधेरा है। जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव निवासी ग्रामीण नसीम खान, नासिर खान, शब्बू खान, अदीब खान, शाजेब खान, शाहरुख खान, आदिल, भूरे लोगों ने प्रदर्शन करते हुए ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। जेई जितेंद्र कुमार का कहना है कि विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी हो गया है। जल्द ही ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed