Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ganga Expressway: Proposal for fixing land rates submitted to UPEIDA; sale deeds to commence soon.

गंगा एक्सप्रेसवे : जमीनों की दर निर्धारण का प्रस्ताव यूपीडा को भेजा, जल्द शुरू हो जाएंगे बैनामे

Thu, 12 Nov 2026 12:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 12 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Ganga Expressway: Proposal for fixing land rates submitted to UPEIDA; sale deeds to commence soon.
अमरोहा। हरिद्वार एक्सप्रेसवे के लिए जमीन खरीद का इंतजार अब खत्म हो गया है। हसनपुर और मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र के 52 गांवों में जमीन और परिसंपत्तियों का सर्वे पूरा होने के बाद गाटा संख्या के मिलान और अंश निर्धारण की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। अब जमीनों की दर निर्धारण के लिए करीब 1500 करोड़ का प्रस्ताव औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) को भेजा है। वहां से अनुमोदन मिलने के बाद किसानों की जमीनों के बैनामे का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन




अमरोहा-हरिद्वार गंगा एक्सप्रेसवे को हसनपुर तहसील क्षेत्र में मंगरौला के टी-पॉइंट के पास रूखालू गांव के नजदीक हरिद्वार एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाना है। करीब 146.24 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के लिए हसनपुर और मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र के 52 गांवों की जमीन प्रभावित हो रही है। प्रशासन ने जमीन और उस पर मौजूद परिसंपत्तियों का सर्वे पूरा करा लिया है। सर्किल रेट भी लागू हो चुका है। इस परियोजना से अमरोहा, बिजनौर और हरिद्वार जिले के सैकड़ों गांवों को फायदा होगा। प्रस्तावित मार्ग में अमरोहा के 52 गांव शामिल हैं। प्रशासन जमीन और उस पर मौजूद परिसंपत्तियों का सर्वे पूरा हो चुका है। गंगा एक्सप्रेसवे के लिए 975 किसानों की जमीन अधिग्रहण की जाएगी। प्रशासन की ओर से यूपीडा को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। जिला भूमि अध्याप्ति अधिकारी करमेंद्र सिंह ने बताया कि प्रस्ताव भेजा जा चुका है। वहां से अनुमोदन के बाद किसानों की जमीनों के बैनामे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन




एक्सप्रेसवे की जद में अमरोहा के 52 गांव



अमरोहा जिले में प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे के दायरे में हसनपुर और मंडी धनौरा तहसील के 52 गांव शामिल हैं। इनमें हसनपुर तहसील के 17 और मंडी धनौरा तहसील के 35 गांव हैं। हसनपुर क्षेत्र के मंगरौला, पाइंदापुर मुस्तकम, पिपलौती खुर्द, रूखालू, सिकरौली, गुलामपुर, भैंसरोली, करनखाल, बाईखेड़ा, लुहारी खादर, सोहरका, दीपपुर, आगापुर कला, मछरई, याकूबपुर, सेमला और बसेड़ा खुर्द समेत गांव परियोजना की जद में आएंगे। वहीं मंडी धनौरा क्षेत्र के अटारी, मुरीदपुर, मीरपुर बल्दाना, बस्तौरा माफी, यकबगड़ी, बस्तौरा, जलालपुर कलां, झनकपुरी, शेखूपुर शुमाली, रायपुर शुमाली, देहरा घनश्याम, नंगलिया बहादरपुर, बैरमपुर भूड़, अफजलपुर लूट, हाशमपुर भूड़, कौराला, बाकीपुर माफी, छाजूपुरा माफी, भटौला शुमाली, टोनिया माफी, हैबतपुर गौंसाई, पेली, बौधपुरा, खंडसाल, रचौटी, वंशगोपालपुर डींगरा, पतेईपारा माफी, पारा खालसा और नौगावां सादात क्षेत्र के मोहम्मदी माफी समेत अन्य गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed