Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Half-yearly examinations for council schools will begin on November 17

Amroha News: 17 नवंबर से शुरू होंगी परिषदीय स्कूलों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं, पांच दिन चलेगा इम्तिहान

Thu, 12 Nov 2026 12:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 12 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Half-yearly examinations for council schools will begin on November 17
अमरोहा। जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब सवा लाख विद्यार्थियों की अर्धवार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी हो गया है। 17 नवंबर से शुरू होकर परीक्षाएं 21 नवंबर तक चलेंगी। पांच दिनों तक कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों की परीक्षाएं प्रतिदिन दो पालियों में कराई जाएंगी। इसके लिए जिले के 1266 परिषदीय विद्यालयों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन




उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। विद्यालय स्तर पर परीक्षा कराने और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित प्रधानाध्यापक की होगी। वहीं, विकासखंड स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी और जिला स्तर पर बीएसए परीक्षा की निगरानी करेंगे। परीक्षा में कक्षावार मूल्यांकन का तरीका भी अलग-अलग निर्धारित किया गया है। कक्षा एक के विद्यार्थियों की परीक्षा केवल मौखिक होगी। कक्षा दो और तीन में लिखित तथा मौखिक परीक्षा का अधिभार 50-50 प्रतिशत रहेगा। कक्षा चार और पांच में लिखित परीक्षा के 70 और मौखिक परीक्षा के 30 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। जबकि कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों की परीक्षा पूरी तरह लिखित होगी। सभी कक्षाओं की परीक्षाएं 50 अंकों की होंगी। प्रश्नपत्रों में बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन




बीएसए डॉ. मोनिका ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को समय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन और परिणाम तैयार करने का काम भी निर्धारित समय में पूरा कराया जाएगा। इसमें लापरवाही मिलने पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed