फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Villagers create ruckus by alleging cow slaughter

Amroha News: गोकशी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Villagers create ruckus by alleging cow slaughter
सैदनगली। थानाक्षेत्र के गांव नूरपुर खुर्द के जंगल में गोकशी होने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। गोकशी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार की रात को गांव राजा नागल के किसान सुभाष सिंह की पशुशाला से एक गाय को कुछ लोगों ने चोरी कर लिया और नूरपुर खुर्द के जंगल में ले जाकर उसका वध कर दिया। अवशेष अपने साथ ले गए, जबकि कुछ अवशेष वहीं पर रह गए। बृहस्पतिवार की सुबह को आसपास के ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने मौके पर मिले अवशेषों को गड्ढा खुदवा कर दफना दिया। जबकि मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर तमाम ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने गोकशी होने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। भारतीय किसान संघ के जिला कार्यालय मंत्री महीपाल सिंह का कहना है कि गोकशी के आरोपी किसी भी कीमत पर बख्शे से नहीं जाएं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करें और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई अमल मिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed