फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Villagers are angry due to non-repair of dug up road

Amroha News: खोदी गई सड़क की मरम्मत न होने से ग्रामीणों में रोष

Tue, 03 Dec 2024 02:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 03 Dec 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Villagers are angry due to non-repair of dug up road
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं होने से लोगों में रोष है। उन्होंने जल्द सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की हैं।

विकास खंड की कई ग्राम पंचायतों में पानी की आपूर्ति के लिए ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया था। घरों तक पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाई गई थी। विकास खंड की ग्राम पंचायत बाखरपुर में भी घर-घर पानी की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई गई थी। ग्राम प्रधान देशपाल सिंह का कहना है कि पाइप लाइन बिछाने के लिए जल निगम के ठेकेदार ने मुख्य सड़क की खोदाई की थी। जबकि, सड़क की खोदाई से कुछ माह पहले ही गांव में सड़क का निर्माण कराया गया था। पाइप लाइन के लिए बीच से सड़क खोदी गई। लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं कराने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव निवासी व भाकियू टिकैत के तहसील अध्यक्ष देशराज सिंह का कहना है कि इस संबंध में जल निगम के अधिकारियों को कई बार कहा गया है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed