फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   villager,sdm,amroha

एसडीएम नहीं पहुंचे तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा

Thu, 26 May 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 26 May 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
villager,sdm,amroha
asi river in varanasi
 यगद नदी पर कब्जे की जांच का आश्वासन देकर एसडीएम के समय पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों का पारा चढ़ गया। ग्रामीणों ने एसडीएम पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए नदी के पाट क्षेत्र में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


खफा लोगों ने एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंक दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि, अगर शनिवार तक नदी की नापजोख कर अवैध निर्माण नहीं हटाए गए तो रविवार से आमरण अनशन शुरू करेंगे। इसकी जिम्मेदारी  प्रशासन की होगी। 
विज्ञापन


आदमपुर में यगद नदी पुल के पास तमाम लोगों ने निर्माण कर लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि, ये निर्माण नदी की भूमि पर हैं, जो अवैध रूप से कब्जाए गए हैं। इससे नदी के पुल से प्रवाह भी बाधित हो गया है। आरोप है कि, लोगों ने रावणदहन स्थल को भी नहीं छोड़ा। निर्माण कार्य से आदमपुर गांव के पानी निकासी की भी दिक्कत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण पहले भी महापंचायत कर चुके हैं। इस संबंध में शिकायत पर डीएम ने निर्देश दिए थे कि बुधवार को एसडीएम मौके पर पहुंचकर नदी की नापजोख कराएं। जिससे सही बात का पता चल सके। इसको लेकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन दोपहर एक बजे थाना प्रभारी ने बताया कि एसडीएम नहीं आ रहे। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पहले तो जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन समझाने पर मान गए।


ग्रामीणों ने नारेबाजी कर एसडीएम का पुतला फूंका। चेतावनी दी कि रविवार को आमरण अनशन शुरू करेंगे। ग्रामीणों ने प्रधान पर भी कब्जे को लेकर मिलीभगत का आरोप लगाया है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश अग्रवाल, सीताराम, संतोष सैनी, यादराम, चमन सागर, सुभाष, मंगली सिंह, सुनील कुमार, भगीरथ, रामस्वरूप, राजेंद्र सिंह, ओमपालदास आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed