{"_id":"67bcddc1b20ebaec6d0cf5ee","slug":"villager-dies-in-collision-with-high-speed-car-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-134956-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से ग्रामीण की मौत
Tue, 25 Feb 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
क्षेत्र के पांयती कलां बाजार के लिए पैदल जाते समय मुख्तियार हुसैन (40) को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, पुलिस ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रामपुर जिले के रूस्तमपुर गांव निवासी मुख्तियार हुसैन डिडौली क्षेत्र के पांयती कलां स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। उनके परिवार में पत्नी सलमा के अलावा दो बेटे व तीन बेटियां हैं। पुलिस के मुताबिक रविवार शाम मुख्तियार हुसैन पांयती कलां में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में सामान लेने पैदल जा रहे थे। तभी, तेज रफ्तार कार के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मुख्तियार हुसैन घायल हो गए। पुलिस ने घायल मुख्तियार को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मुख्तियार हुसैन के परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।