फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Village head's father shot dead

Amroha News: घर में सो रहे ग्राम प्रधान के पिता की गोली मारकर हत्या, दामाद पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Village head's father shot dead
नौगांवा सादात/कुआं खेड़ा (अमरोहा)। घर में सो रहे गालिब बाड़ा के ग्राम प्रधान अरविंद यादव के पिता चंद्रपाल सिंह (62) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली सिर से सटाकर मारी गई। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाॅड ने मौके पर सबूत जुटाए। अपर पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। ग्राम प्रधान ने अपने पुलिस कांस्टेबल बहनोई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मृतक चंद्रपाल सिंह अमरोहा नगर के जेएस हिंदू कॉलेज में दो साल पहले चपरासी के पद से रिटायर्ड हुए थे। उनके परिवार में पत्नी अंगूरी देवी के अलावा दो बेटे नीरज और अरविंद हैं। बड़े बेटे नीरज गजरौला में हाईवे स्थित एक होटल में नौकरी करते हैं। जबकि छोटे बेटे अरविंद यादव ग्राम प्रधान हैं। नौकरी से रिटायर्ड होने के बाद से चंद्रपाल सिंह गांव में दूध का काम करते थे। रविवार की रात परिवार के सभी सदस्य घर के भीतर सोए हुए थे। जबकि चंद्रपाल सिंह घर के आंगन में चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब तीन बजे अज्ञात लोगों ने चंद्रपाल सिंह के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह पांच बजे आंख खुलने पर परिजन कमरे से बाहर निकले तो चंद्रपाल सिंह का शव चारपाई पर लहूलुहान हालत में पड़ा था। जिसे देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही नौगांवा सादात पुलिस पहुंच गई। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह और सीओ अंजलि कटारिया ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के ग्राम प्रधान बेटे अरविंद यादव ने अपने बहनोई हरीश कुमार के खिलाफ शक के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस छानबीन कर रही है। घटना के खुलासे के लिए पांच टीम में लगाई गई हैं।
-------
परिजनों ने सुनी थी आवाज, सोचा किसी ने पटाखा फोड़ा होगा
नौगांवा सादात। गालिब बाड़ा ग्राम प्रधान के पिता चंद्रपाल सिंह को जिस समय गोली मारी गई थी, उसे समय परिजन घर के कमरों में सो रहे थे। परिजनों ने गोली की आवाज भी सुनी थी। लेकिन उन्होंने सोचा कि इस समय सहालग चल रहा है। किसी ने पटाखा फोड़ा होगा।
----------
हादसे में घायल नीरज को दवाई दिलाकर एक बजे लौटे थे परिजन
नौगांवा सदात। परिजनों के मुताबिक रविवार की शाम नीरज यादव गजरौला जा रहे थे, तभी उनकी नीलगाय से टक्कर हो गई थी। हादसे में नीरज बुरी तरह घायल हो गए थे। जिसके बाद परिजन नीरज को दवाई दिलवाकर रात एक बजे घर लौटे थे। जिसके बाद परिजन कमरों में सो गए थे और चंद्रपाल सिंह सिंह आंगन में चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सो गए थे।
---------
गांव में नहीं है किसी से रंजिश
नौगांवा सादात। परिजनों के मुताबिक गांव में किसी भी तरह की रंजिश नहीं है। पूरा परिवार गांव में भाईचारे के साथ रहता है। यही वजह है कि ग्राम प्रधानी के चुनाव में अरविंद यादव जीते थे।
-------------------
दामाद पर गोली मारने या मरवाने का आरोप
नौगांवा सादात। पिता चंद्रपाल सिंह की हत्या के बाद ग्राम प्रधान अरविंद कुमार ने अपने संभल जनपद के गांव खटैटा रहने वाले हरीश कुमार के खिलाफ शक के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उन पर गोली मारने या मरवाने का आरोप है। हत्या क्यों की गई ये एफआईआर में ये कारण तो स्पष्ट नहीं है। लेकिन इंस्पेक्टर सुधीर कुमार के मुताबिक ग्राम प्रधान अरविंद कुमार की बहन की शादी करीब बारह साल पहले हरीश कुमार के साथ हुई थी। रिश्ता तय होने के बाद से ही विवाद हो गया था। हरीश कुमार यूपी पुलिस में कांस्टेबल है और वर्तमान में उनकी तैनाती मुजफ्फरनगर जनपद में है। अरविंद कुमार की बहन हरीश कुमार के साथ मुजफ्फरनगर में ही रहती है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हरीश कुमार अपने ससुर चंद्रपाल सिंह से रंजिश रखते हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्य और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

------------------
हत्या के मामले में मृतक के दामाद हरीश कुमार के खिलाफ शक के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस समेत पांच टीमें गठित की गई है। जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा।
-राजीव कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed