फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Village head's daughter's body found hanging on tree, fear of murder, relatives jammed

पेड़ पर फंदे से लटका मिला ग्राम प्रधान की बेटी का शव, हत्या की आशंका, परिजनों ने लगाया जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Village head's daughter's body found hanging on tree, fear of murder, relatives jammed
ग्राम देहरा चक में मौका मुआयना करती हुई पुलिस व मौके पर मौजूद ग्रामीण। शालिनी की गांव के बाहर खड़? - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा(अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव देहरा चक की ग्राम प्रधान की बेटी का शव गांव से बाहर पेड़ से फंदे पर लटका मिला। वह कक्षा 11 की छात्रा थी और ट्यूशन गई थी। पास में ही उसकी साइकिल खड़ी थी। शव मिलने की जानकारी होने पर परिजन व गांव वाले मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को शव को पेड़ से नीचे नहीं उतारने दिया है। वे उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने चांदपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। खबर लिखे जाने तक मार्ग नहीं खोला था।
विज्ञापन

ग्राम देहरा चक की ग्राम प्रधान कुंता देवी की 16 वर्षीय पुत्री शालिनी उर्फ निक्की नगर के राष्ट्रीय इंटर कालेज में कक्षा 11 की छात्रा है। वह शुक्रवार को साइकिल से कॉलेज आई थी। कॉलेज की छुट्टी के बाद शालिनी ट्यूशन भी पढ़ती थी। शाम तक शालिनी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश की। ग्रामीणों को गांव के बाहर सड़क किनारे एक साइकिल खड़ी मिली। साइकिल पर बैग रखा हुआ था। ग्रामीणों ने बैग की तलाशी ली तो उसमें एक आधार कार्ड था। आधार कार्ड में दर्ज पते को देखकर ग्रामीणों ने प्रधान को सूचना दी। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ अंदर जाकर तलाश की तो एक पेड़ से शालिनी का शव उसी के दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ था। यह देखकर परिजनों की चीख निकल गई। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

शालिनी के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को शव नीचे नहीं उतारने दिया। पिता हुकम सिंह का स्पष्ट आरोप था कि शालिनी की हत्या की गई है। परिजन पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने व सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। समाचार भेजे जाने तक परिजनों ने शव को नीचे नहीं उतारने दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की ओर इशारा कर रहा मौका ए वारदात
मंडी धनौरा। घटनास्थल को देखकर ऐसा लगता है कि शालिनी ने शायद खुदकुशी नहीं की। फंदा सात फीट की ऊंचाई पर लगा हुआ था और जिस प्रकार से दुपट्टे की गांठ लगी हुई थी। वह आमतौर पर खुदकुशी करने वाला नहीं लगाता है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि यह हत्या का मामला है। प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ग्राम देहरा चक में मौका मुआयना करती हुई पुलिस व मौके पर मौजूद ग्रामीण। शालिनी की गांव के बाहर खड़?

ग्राम देहरा चक में मौका मुआयना करती हुई पुलिस व मौके पर मौजूद ग्रामीण। शालिनी की गांव के बाहर खड़?- फोटो : DHANAURA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed