{"_id":"6a90a08072e6883389078015","slug":"village-administrator-and-panchayat-secretary-withdrew-38-lakh-without-approval-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-171608-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ग्राम प्रशासक और पंचायत सचिव ने बिना अनुमोदन निकाले 38 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ग्राम प्रशासक और पंचायत सचिव ने बिना अनुमोदन निकाले 38 लाख
विज्ञापन
अमरोहा। ग्राम पंचायतों में गड़बड़ी का मामला थम नहीं रहा है। जोया ब्लॉक के बाद अब गजरौला और हसनपुर ब्लॉक की नौ ग्राम पंचायतों से करीब 38 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर सीडीओ ने डीपीआरओ को जांच के आदेश दिए हैं। इनमें एक ग्राम पंचायत भाजपा जिलाध्यक्ष की भी है।
26 मई 2026 को ग्राम पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रधानों को प्रशासक बनाया गया था। शासन ने नए विकास कार्यों के लिए डीएम की अनुमति अनिवार्य की थी। आरोप है कि ग्राम पंचायत अधिकारियों ने प्रशासकों के साथ मिलकर बिना अनुमति धनराशि निकाल ली। कुछ दिन पहले जोया ब्लॉक की नौ ग्राम पंचायतों से निकासी के मामले में पंचायत सचिव को निलंबित किया गया था।
गजरौला की पपसरा खादर, घासीपुर, सिहाली मेव मुस्तकम, नौनेर, कसेरुआ और सुनपुरा कला से कुल 12.50 लाख रुपये निकाले गए। वहीं हसनपुर की पंड़की से 18,22,512 रुपये, सौंहत से 3,32,912 और कुआडांली से 4,24,901 रुपये जुलाई में निकाले गए। सभी मामलों की जांच के आदेश दिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, गड़बड़ी के आरोपों से घिरे ग्राम पंचायत अधिकारियों को ही क्लस्टर बांटे जाने पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
.......
हसनपुर ब्लाॅक की ग्राम पंचायत
पंचायत धनराशि
पंडकी 18.22
सौंहत 3.32
कुआडांली 4.24
नोट: यह धनराशि लाख रुपये में
....
ग्राम पंचायत से धनराशि निकालने का मामला संज्ञान में नहीं है। इसकी जानकारी कराई जाएगी।
-उदयगिरी गोस्वामी, जिला अध्यक्ष भाजपा
..
ग्राम पंचायतों से बिना डीएम के अनुमोदन के धनराशि निकाला मामला गंभीर है। नियमानुसार राशि निकालने से पहले प्रशासक के पास भी ओटीपी जाता है। इस पूरे मामले की जांच डीपीआरओ को सौंपी गई है। इसमें जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-अश्वनी कुमार मिश्रा, सीडीओ
...........