फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Vijayalakshmi and Arihant won the 100 meter race.

Amroha News: 100 मीटर दौड़ में विजयलक्ष्मी और अरिहंत ने मारी बाजी

Mon, 24 Nov 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 24 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Vijayalakshmi and Arihant won the 100 meter race.
नौगांवा सादात। श्रीराम किसान इंटर कॉलेज बादशाहपुर के मैदान में विधायक खेल स्पर्धा के तहत दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के आखिरी दिन वॉलीबॉल, फुटबॉल, कुश्ती और वेटलिफ्टिंग का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग की 100 व 200 मीटर दौड़ में विजयलक्ष्मी पहले व निशु व प्राची दूसरे स्थान पर रहीं। सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अरिहंत जैन पहले, विपिन कुमार दूसरे, आदित्य व आजम तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग की लंबीकूद में इकरार पहले, लकी कुमार दूसरे तथा शरद तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में कन्हैया पहले, लवी दूसरे व हर्ष कुमार तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में हुसैन अब्बास पहले, लकी कुमार दूसरे, आदित्य कुमार तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में हुसैन अब्बास पहले, प्रियांशु सिंह दूसरे, रितिक यादव तीसरे स्थान पर रहे जबकि 1500 मीटर दौड़ में हुसैन अब्बास पहले, लवी दूसरे, आदित्य कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सब जूनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में आदि पहले, शिवम कुमार दूसरे, कुणाल यादव तीसरे स्थान पर रहे। वहीं सब जूनियर बालिका वर्ग गोलाफेंक में पारुल पहले, खुशी दूसरे और पायल तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर बालक वर्ग गोलाफेंक में सोनू पहले, दीपक कुमार दूसरे तथा राजीव कुमार तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग गोलाफेंक में ध्रुव चाहल पहले, यश चाहल दूसरे, सुशांत ढिल्लो तीसरे स्थान पर रहे। सब जूनियर बालक वर्ग चक्का फेंक में दिवेश सिद्धू पहले, लवी कुमार दूसरे और शिवम कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

कबड्डी में जगुआ खुर्द विजयी
जूनियर बालिका वर्ग की कबड्डी में जगुआ खुर्द पहले और जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी में कैस्केड पहले स्थान पर रहा। कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में जीरखी दूसरे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि विधायक समरपाल सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी होना जरूरी है। खेल के जरिये छात्र स्वस्थ, मजबूत बनने के साथ-साथ अनुशासित भी होते हैं। इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषि कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अश्वनी कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गौरव कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अंकुर प्रकाश, प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार, कनिष्ठ सहायक अमित कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed