फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Video with gun goes viral, police engaged in investigation

Amroha News: बंदूक के साथ वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Video with gun goes viral, police engaged in investigation
नौगांवा सादात। रील बनाने के चक्कर में युवक कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं। अब एक वीडियो रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिसमें दो युवक बैठे हुए हैं, जबकि एक युवक के हाथ में बंदूक दिख रही है। दोनों युवक वीडियो में हुक्का गुड़गुड़ाते भी दिख रहे हैं। वीडियो वायरल करने वाले लोग बंदूक को अवैध बता रहे हैं। पुलिस एयर गन होने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो 17 सेकंड की है। जब यह वीडियो पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंची तो मामले की जांच शुरू कर दी गई। वायरल वीडियो नौगांवा सादात कस्बे का बताया जा रहा है। वीडियो में दो युवक बैठे हुए हैं। जिसमें एक युवक हुक्का गुड़गुड़ाते दिख रहा है, जबकि उसकी बगल में बैठे दूसरे युवक के हाथ में बंदूक है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। वीडियो कहां का है, युवक कौन है, उनके पास बंदूक कहां से आई। लाइसेंसी है या अवैध, सभी बिंदुओं पर जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक जांच में वीडियो में दिख रही बंदूक एयर गन जैसी लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed