फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Video viral: Medical student attacked in Gajraula, the person who strangled her with a muffler was caught

गजरौला में मेडिकल छात्रा पर हमला: सरेआम मफलर से गला घोंटने वाला पकड़ा, माफी मांगते आरोपी का वीडियो वायरल

Mon, 06 Jan 2025 02:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजराैला
अमर उजाला नेटवर्क, गजराैला Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 06 Jan 2025 02:33 PM IST
सार

गजरौला में मेडिकल छात्रा का मफलर से गला घोंटने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता और माफी मांगता नजर आया, जिसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Video viral: Medical student attacked in Gajraula, the person who strangled her with a muffler was caught
गजराैला पुलिस की हिरासत में आरेापी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मेडिकल कॉलेज की छात्रा पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी राहुल सनकी और आवारा प्रवृत्ति का है। वह नगर के नजदीकी गांव का रहने वाला है। घटना के बाद फरार होकर मुरादाबाद में अपनी बहन के घर छिपा था। उसकी योजना दिल्ली भागने की थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन


बीते शनिवार शाम, मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा अपनी स्कूटी से घर जा रही थी। इस दौरान आरोपी राहुल ने उसे रास्ते में रोककर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद दोनों पैरों से दबाकर मफलर से उसका गला घोंटने का प्रयास किया। छात्रा की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे और उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


घटना के बाद से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। सर्विलांस टीम और एसओजी को भी उसकी तलाश में लगाया गया था। संभावित ठिकानों पर छापेमारी के बाद पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी को रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली भागने की तैयारी में था आरोपी

हमले के बाद आरोपी अपने घर से भाग गया था और मुरादाबाद में अपनी बहन के घर जाकर छिपा था। यहां से वह दिल्ली भागने की तैयारी में था। सोमवार सुबह वह रोडवेज बस से गजरौला आ पहुंचा। कोहरे की वजह से पुलिस ने उसे पहचानकर कॉलेज गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार करने के बाद उसे सीएचसी ले जाकर मेडिकल जांच कराई गई और फिर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए थाना पुलिस, सर्विलांस टीम और एसओजी की टीम ने संयुक्त रूप से काम किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया है।


बताया कि ग्रामीणों की सतर्कता से छात्रा को समय रहते बचा लिया गया। उन्होंने ग्रामीणों की मदद की सराहना की है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए सतर्क रहने की अपील की है। छात्रा के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं बेटियों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं। पुलिस ने उन्हें उचित न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed