फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Video of fighting and stone pelting goes viral, case filed against seven people from both sides

Amroha News: मारपीट-पथराव का वीडियो वायरल, दोनों पक्ष के सात लोगों पर केस दर्ज

Sun, 15 Jun 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 15 Jun 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Video of fighting and stone pelting goes viral, case filed against seven people from both sides
सैदनगली (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर में शुक्रवार को बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। पथराव का वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

यह घटना सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर की है। शुक्रवार दोपहर को गांव के दो पड़ोसियों के बच्चों में मस्जिद में नमाज पढ़ने को लेकर मामूली बात पर कहासुनी हो गई। बच्चों ने अपने घर जाकर कहासुनी की जानकारी दी थी तो बड़ों ने भी नाराजगी जताई और एक दूसरे के खिलाफ मारपीट के लिए आमदा हो गए थे। इस दौरान जमकर मारपीट हुई थी। लोगों ने अपने घरों की छत पर खड़े होकर पड़ोसी के घर के आंगन में पथराव किया था। पथराव में दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए थे। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ था। पथराव का वीडियो किसी ग्रामीण ने अपने मोबाइल में कैद करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच पड़ताल शुरू की। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि पथराव के मामले में दरोगा कमलेंद्र कुमार की तहरीर पर इरफान, शारिक, यूनुस, छुटवा, तहरीन, शमीम व यासीन निवासी सकतपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed