फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Video lion went viral among people scared of leopard, there was stir Amroha, phones kept ringing

UP News: तेंदुए से सहमे लोगों के बीच वायरल हुआ शेर का वीडियो, अमरोहा में मच गया हड़कंप.. घनघनाते रहे फोन

Mon, 09 Sep 2024 07:38 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 09 Sep 2024 07:38 PM IST
सार

तेंदुए की दहशत के बीच मंडी धनौरा इलाके में एक शेर के होने का वीडियो वायरल हो रहा है। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर शेर पेट्रोल पंप के पास घूमते हुए दिख रहा है। रेंजर संजय चौधरी का कहना है कि इस क्षेत्र में शेर नहीं है। यह दूसरे जगह का वीडियो है।

विज्ञापन
Video lion went viral among people scared of leopard, there was stir Amroha, phones kept ringing
अमरोहा में दिखा तेंदुआ - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मंडी धनौरा क्षेत्र में तेंदुए से सहमे ग्रामीणों को कुछ लोग शेर का वीडियो वायरल कर डरा रहा है। रविवार से सोमवार की शाम तक सोशल मीडिया पर एक शेर का पेट्रोल पंप के पास घूमने का वीडियो वायरल होता रहा। वीडियो की पुष्टि किए बगैर लोग उसे एक दूसरे को भेजते रहे।

विज्ञापन


लोगों ने दावा किया कि यह वीडियो कमेलपुर मार्ग पर स्थित एक निजी कंपनी के पेट्रोल पंप का है। हालांकि, वीडियो में दिख रहे पंप और कमेलपुर रोड पर स्थित पंप में काफी फर्क है। बताया जाता है कि यह वीडियो गुजरात के एक पेट्रोल पंप का है। स्थानीय पंप स्वामी रविवार से सोमवार तक लोगों को इसके बारे में स्थिति स्पष्ट करते रहे।
विज्ञापन


वीडियो की वजह से उसकी बिक्री पर भी प्रभाव पड़ा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक शेर रात में एक निजी कंपनी के पेट्रोल पंप पर घूमता दिखाई दे रहा है। लोगों ने इस वीडियो को कमेलपुर मार्ग पर स्थित एक निजी कंपनी के पेट्रोल पंप का बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो मिलने पर कई लोग पेट्रोल पंप पर पहुंच गए और पंप स्वामी से जानकारी की। हालांकि, वीडियो में पेट्रोल पंप पर लगे एक हाेर्डिंग में गुजराती भाषा में कुछ लिखा भी स्पष्ट नजर आ रहा है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बगैर पुष्टि किए ऐसे वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल न करें।

रेंजर संजय चौधरी का कहना है कि इस क्षेत्र में शेर नहीं है। न ही यह वीडियो यहां की है। इस तरह की वीडियो से लोगों में अनावश्यक दहशत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed