{"_id":"64fe1267ba2e5b37d7052764","slug":"vhp-workers-create-ruckus-over-demolition-of-the-temple-in-the-roadways-stand-complex-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-4475-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रोडवेज स्टैंड परिसर का मंदिर तोड़ने पर विहिप कार्यकर्ताओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रोडवेज स्टैंड परिसर का मंदिर तोड़ने पर विहिप कार्यकर्ताओं का हंगामा
विज्ञापन
गजरौला। रोडवेज परिसर स्टैंड परिसर में बना मंदिर तोड़ने पर आक्रोशित बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने एआरएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया। धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। कहा कि मंदिर को तोड़कर जानबूझ कर उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। एआरएम को हटाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। सूचना पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाया। मंदिर का निर्माण प्रशासन द्वारा कराए जाने का आश्वासन देकर शांत किया।
रविवार की दोपहर बाद विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता एकत्र होकर रोडवेज स्टैंड पर पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। इस दौरान नारेबाजी करते हुए कहा कि यहां पर मंदिर बना है। भगवान शनिदेव की प्रतिमा लगी थी। जिस पर आस पास के लोग पूजा अर्चना करते थे। मगर हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए मंदिर को तोड़ दिया गया। इसके लिए उन्होंने रोडवेज के एआरएम को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
धरना दिए जाने की सूचना पाकर एसडीएम राजीव राज व सीओ अरुण कुमार सिंह थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह एआरएम को हटाए जाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। बाद में एसडीएम व सीओ ने प्रशासन द्वारा मंदिर का निर्माण कराए जाने का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन
इस मौके पर विहिप के नगर अध्यक्ष विनोद कुमार गर्ग, बजरंग दल के विभाग संयोजक हेमंत कुमार, दिनेश अग्रवाल, बजरंग दल के जिला संयोजक कुशल चौधरी, विपिन शर्मा जिला मंत्री बजरंग दल, प्रीतम चौहान, पीयूष चौधरी, योगेश चौधरी, गौरव गोस्वामी आदि मौजूद रहे।