फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   vhp leader manoj verma told

अयोध्या में राम मंदिर का लक्ष्य पूरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
vhp leader manoj verma told
मंडी धनौरा। विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा ने कहा है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण होने से विहिप का एक संकल्प पूरा हो गया है। अब काशी व मथुरा का संकल्प पूरा करना होगा। उन्होंने हिंदुुओं से अपील की कि वे विहिप के इस संकल्प को पूूरा करने में सहयोग करें। वह रविवार को नगर में संतोषी माता मंदिर परिसर में आयोजित रामोत्सव कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विचार व्यक्त कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान राम हिंदुओं के इष्टदेव है और इस देश की आस्था व सनातन परंपरा के प्रतीक है। विश्व हिंदू परिषद ने अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण संकल्प लिया था। वह संकल्प पूरा होने वाला है। वहां भव्य राम मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब काशी व मथुरा का संकल्प पूरा करने का समय आ गया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए हिंदुओं को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि जो लोग किसी भी कारण धर्म परिवर्तन कर दूसरे धर्म में शामिल हो गए थे, यदि वे वापस आना चाहे तो उनका स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर भगवान राम की सामूहिक आरती की गई। कार्यक्रम में प्रांत सह मंत्री यशपाल सिंह, राजकमल यादव, राकेश राणा, अभिषेक सिंह, चंद्रशेखर गर्ग, विजय अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, हेमंत सारस्वत, संतोष कुमार, रीता त्यागी, कुशल चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed