{"_id":"6760915649ba6f621e04e6bb","slug":"vhp-bajrang-dal-took-out-shaurya-yatra-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-130900-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: विहिप बजरंग दल ने निकाली शौर्य यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: विहिप बजरंग दल ने निकाली शौर्य यात्रा
Tue, 17 Dec 2024 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 17 Dec 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने सोमवार को नगर में शौर्य यात्रा निकाली। भगवा ध्वज के साथ संगठन के लोग हिंदू एकता और भारत माता जयघोष कर रहे थे। इससे पूरा क्षेत्र भगवामय हो गया। कार्यक्रम में लोगों ने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। यात्रा का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया
यात्रा के दौरान विहिप के धर्म प्रसार प्रमुख यशपाल सिंह ने हिंदुओं से एकजुट होने और अपने ही स्थान पर रहकर विधर्मियों का डटकर मुकाबला करने का आह्वान किया। गांधी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में विहिप नेता ने कहा कि युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति चिंता का विषय है। नशा युवाओं की तरक्की में बाधा बन रहा है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने दुर्व्यसनों से दूर रहने और देश को समृद्धशाली व संस्कारी बनाने के लिए योगदान की भी अपील की।
उन्होंने सोशल मीडिया और बॉलीवुड पर भारतीय संस्कृति को छिन्न-भिन्न करने का आरोप लगाया। कहा कि युवा भारतीय संस्कृति से दूर होता जा रहा है। उन्होंने संभल बंद पड़े मंदिर का भी जिक्र किया। इसके बाद शौर्य यात्रा शुरू हुई, जो नगर के कंचन बाजार, आंबेडकर पार्क, वाल्मीकि चौराहा, तिकोना स्कूल, जामा मस्जिद, बाईपास मार्ग, अग्रसेन बाजार होती हुई गांधी इंटर कॉलेज पर ही पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यात्रा का कई स्थानों पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, विहिप के जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, बजरंग दल के प्रांत प्रमुख हेमंत सारस्वत, श्याम सुंदर वर्मा, विपिन शर्मा, पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, चंद्रशेखर गर्ग, पराग अग्रवाल मौजूद थे। संचालन अखिलेश भाटी व अभिषेक गोले ने किया।
विज्ञापन
सात थानों की पुलिस रही तैनात, कई दुकानें रही बंद
बजरंग दल व विहिप की ओर से निकाली गई शौर्य यात्रा के मद्देनजर नगर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। इसके चलते नगर में सात थानों की पुलिस तैनात रही। वहीं, यात्रा के सकुशल संपन्न होने पर पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। उधर, यात्रा के दौरान उमड़ी भीड़ के चलते नगर के बाजार में कई दुकानें बद रहीं। बहराइच और संभल की घटना के चलते भी शौर्य यात्रा के दौरान सुरक्षा कड़ी की गई थी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने ड्रोन के जरिये भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। छोटी मस्जिद, जामा मस्जिद, होली पार्क पर भी पुलिस तैनात रही। धनौरा के अलावा सीओ हसनपुर की भी डयूटी यहां लगाई गई थी। धनौरा के अलावा गजरौला, बछरायूं, डिडौली, नौगांवा सादात, रजबपुर, रहरा के थाना प्रभारी पुलिस के साथ और पीएसी की एक प्लाटून भी तैनात थी। 40 उपनिरीक्षकों के अलावा करीब 100 सिपाही भी यात्रा मार्ग पर तैनात किए गए थे।