फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   VHP and Bajrang Dal workers burnt an effigy of Pakistan

विहिप कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
VHP and Bajrang Dal workers burnt an effigy of Pakistan
नौरा में पाकिस्तान का पुतला फूंकते हुए विहिप कार्यकर्ता - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा। कश्मीर में आतंकियों द्वारा गैर मुस्लिमों की हत्या किए जाने की निंदा करते हुए विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। विहिप कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि पाकिस्तान को एक बार ढंग से सबक सिखाया जाए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों से कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा गैर मुस्लिम व गैर कश्मीरियों की हत्या किए जाने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। विहिप के विभागीय संयोजक हेमंत सारस्वत ने पाकिस्तान की आलोचना करते हुए कहा कि यह मुल्क मानवता के नाम पर कलंक है। पाकिस्तान की शह पर कश्मीर में आतंकवादियों ने परिचय पत्र देखकर सिर्फ हिंदुओं की ही हत्या की। उनके द्वारा निर्दोष लोगों की हत्या की जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि वे पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में आतंकवाद का कोई नाम लेने वाला न बचे। इस मौके पर भूपेश कुमार, विपिन शर्मा, सुनील कुमार, सचिन, योगेश, रोहित, अभिषेक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed