फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Vehicles traveling between Amroha and Mandi Dhanaura and Bijnor are banned.

Amroha News: अमरोहा और मंडी धनौरा से बिजनौर आने-जाने वाले वाहनों पर पाबंदी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Vehicles traveling between Amroha and Mandi Dhanaura and Bijnor are banned.
अमरोहा। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क है। हाईवे पर पुलिस कर्मियों को तैनात करने के साथ मंडी धनौरा से चांदपुर मार्ग को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा अमरोहा से बिजनौर की तरफ जाने वाहनों को भी रोक लगा दी गई है। दोनों ही रूट पर हरिद्वार से बिजनौर होकर शिवभक्त कांवड़ में गंगा जल लेकर लौटने लगे हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने ये फैसला लिया है। वहीं कांवड़ियों के हाईवे पर नहीं आने के कारण भारी वाहनों को डायवर्ट नहीं किया है। हाईवे पर वाहन अभी पहले की जैसे चल रहे हैं। कांवड़ियों के हाईवे पर आते ही भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकल जाएगा। इसके बाद हाईवे को वनवे करते हुए छोटे वाहन मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर चलाए जाऐंगे। जबकि बड़े वाहन दिल्ली से मुरादाबाद लेन पर चलेंगे। यह लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दी गई है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है। हरिद्वार से कांवड़ लेने जाने वाले शिवभक्तों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। धीरे-धीरे लौटने वाले कांवड़ियों की संख्या हाईवे पर बढ़ने लगी है। कांवड़ियों दिक्कत न हो इसलिए सोमवार की दोपहर से हाईवे पर रूट डायवर्जन प्लान लागू कर करने की तैयारी थी। इसके लिए जगह-जगह बैरियर लगाकर हाईवे पर आने वाले ट्रक, कंटेनर, डीसीएम व अन्य भारी वाहनों को रोका जाना था। इनमें रोडवेज बसों को छूट दी गई। जबकि 12 फरवरी की दोपहर से हाईवे को हल्के वाहनों के लिए वनवे करना है। लेकिन, सोमवार को हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ नहीं रही, इसलिए अभी डायवर्सन प्लान लागू नहीं किया गया है। कांवड़ियों के हाईवे पर आते ही प्लान को लागू कर दिया जाएगा जो 15 फरवरी की शाम तक रहेगा। कांवड़िये बड़ी संख्या में हरिद्वार से गंगाजल लेकर बिजनौर की तरफ बढ़ने लगे हैं, इसलिए सुरक्षा के लिहाज से अमरोहा शहर से बिजनौर की तरफ जाने वाले वाहनों को डाइवर्ट कर दिया गया है। साथ ही मंडी धनौरा से चांदपुर रोड को भी बंद कर दिया गया है। क्योंकि बिजनौर की तरफ से इन दोनों मार्गों पर ही कांवड़िये आते हैं। सभी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed