फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Vehicles stuck in long jam from Brajghat to Gajraula on Delhi-Lucknow highway

Amroha News: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ब्रजघाट से गजरौला तक लगे लंबे जाम में फंसे वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Vehicles stuck in long jam from Brajghat to Gajraula on Delhi-Lucknow highway
गजरौला (अमरोहा)। ब्रजघाट से कांवड़ में गंगा जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों और शिव भक्तों की बढ़ती संख्या व एक ही लेन पर वाहनों के संचालन के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जाम इस कदर लगा कि एक वाहन चालक को गढ़मुक्तेश्वर तक गजरौला पहुंचने में तीन घंटे का समय लगा। पुलिसकर्मियों के जाम को खुलवाने में पसीने छूट गए। एसपी, सीओ सहित सभी अफसर जाम को खुलवाने में लगे रहे।
विज्ञापन


रविवार की शाम साढ़े सात बजे तक ब्रजघाट से लेकर गजराैला तक कहीं जाम नहीं लगा था। मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली लेन पर वाहन फर्राटा भर रहे थे, जबकि दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहनों की लेन कांवड़ि़यों के लिए सुरक्षित थी। मगर रात को हापुड़ की तरफ से कुछ भारी वाहन अमरोहा जिले की सीमा में भेज दिए गए। जिस कारण हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया। रविवार की रात पौने दस बजे तक ब्रजघाट से लेकर गजरौला तक लंबा जाम लग गया। वाहन जाम में फंस गए। ब्रजघाट चौकी पर एसपी आदित्य लांग्हे, सीओ अरुण कुमार सिंह पुलिस के साथ जाम खुलवाने में लगे रहे। एक वाहन चालक ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर चौराहा से लेकर भयंकर जाम लगा है। उसे गढ़मुक्तेश्वर से गजरौला तक पहुंचने में तीन घंटे का समय लग गया। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जाम को खुलवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed