{"_id":"64e3c8b1cd9c0f5c360467d5","slug":"vehicles-ran-on-both-lanes-as-soon-as-the-ban-was-lifted-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-3304-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: एमडीए ने जमा कराए आवासीय, व्यवसायिक और शैक्षिक संस्थानों के भवनों के 50 नक्शे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: एमडीए ने जमा कराए आवासीय, व्यवसायिक और शैक्षिक संस्थानों के भवनों के 50 नक्शे
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने नगर में बन रहे आवासीय, व्यवसायिक और शैक्षिक संस्थानों के भवनों को अधिकृत करने के लिए उनके मालिकों से नक्शे, कागजात आदि जमा करा लिए हैं। मानचित्र जारी करने के लिए शुल्क भी जमा करा लिया है। मास्टर प्लान का गजट जारी होते ही सबसे पहले उनको अधिकृत किया जाएगा। भवन स्वामियों को भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
प्राधिकरण का गजरौला में मास्टर प्लान तो लागू हो गया है, लेकिन शासन स्तर से गजट जारी नहीं किया गया। एमडीए के अधिकारियों का कहना है कि नगर विकास विभाग द्वारा गजट जारी किया जाएगा। उधर, गजरौला और आसपास के लोगों को गजट का बेसब्री से इंतजार है, जो आवासीय भवन बनवाने की तैयारियां कर रहे हैं। व्यवसायिक भवन बनाने और शिक्षण संस्था खोलने की तैयारी कर रहे लोग भी मास्टर प्लान के गजट का इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि गजट जारी हो जाने पर प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी गजरौला में ही बैठेंगे। इसके चलते लोगों को अपने आवासीय व व्यवसायिक भवनों के नक्शे पास कराने के लिए मुरादाबाद जाना नहीं पड़ेगा। शिक्षण संस्थाएं खोलने के लिए भी गजरौला में ही नक्शा पास करा सकेंगे। उधर प्राधिकरण ने मास्टर प्लान का गजट जल्द जारी हाेने की संभावना के चलते ही गजरौला के 50 भवनों के नक्शे अपने पास जमा कर लिए हैं। उनका शुल्क भी जमा कर लिया गया है। कहा है कि जैसे ही गजट जारी होगा, सबसे पहले उनके भवन अधिकृत कर दिए जाएंगे। इसके बाद प्राधिकरण का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी उनका शोषण नहीं करेगा। एमडीए के सहायक अभियंता निर्पेश तोमर का कहना है कि एमडीए का जल्द गजट जारी होने की संभावना है। गजरौला के लोगों को दिक्कत न हो, इसके लिए उनके भवनों के नक्शे जमा किए जा रहे हैं। मानचित्र बनाने के लिए शुल्क भी ली जा रही है।