Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Panchayats will be enlisted to help verify names on the electoral roll.

Amroha News: मतदाता सूची में नामों की पड़ताल के लिए पंचायतों का लिया जाएगा सहारा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Panchayats will be enlisted to help verify names on the electoral roll.
अमरोहा। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआइआर) में नाम दर्ज नहीं करा पाने वाले लोगों को दोबारा सूची में शामिल करने के लिए प्रशासन ने नई पहल की है। अब विधानसभा की मतदाता सूची का पंचायत और नगरीय निकायों की मतदाता सूचियों से मिलान कराया जाएगा। इस प्रक्रिया के जरिए ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाएगा, जिनके नाम किसी एक सूची में दर्ज हैं, लेकिन दूसरी में नहीं हैं। इसके लिए जिले की 576 ग्राम पंचायतों और नौ नगरीय निकायों की मतदाता सूचियां बूथ लेवल अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


दरअसल, नवंबर 2025 में जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में एसआइआर कराया गया था। अभियान से पहले मतदाताओं की कुल संख्या 13,70,374 थी, जो पुनरीक्षण के बाद घटकर 11,89,197 रह गई। इस तरह 1,81,177 नाम कम हो गए। विधानसभा क्षेत्रों में धनौरा में सर्वाधिक 58,455 मतदाता घटे। हसनपुर में 45,995, अमरोहा में 43,009 और नौगावां सादात में 33,718 मतदाताओं की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन


अब पंचायत और निकायों की सूचियों को आधार बनाकर नामों की दोबारा जांच होगी। बीएलओ दोनों सूचियों में दर्ज विवरण का मिलान करेंगे। नाम, पता या अन्य जानकारी में अंतर मिलने पर संबंधित मतदाता का ब्योरा जुटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के मद्देनजर जनवरी 2026 में हुए पुनरीक्षण के दौरान 1,46,725 नए मतदाता सूची में शामिल किए गए थे। वहीं मृतक, स्थानांतरित और दोहरी प्रविष्टि वाले 1,02,168 नाम हटाए गए। 12,924 मतदाताओं के विवरण में संशोधन भी किया गया। इसके बाद पंचायत मतदाता सूची में कुल संख्या 10,40,860 पहुंच गई।


एडीएम गरिमा सिंह के अनुसार 17 और 24 अक्टूबर को चलाए गए विशेष अभियानों में 6852 लोगों ने नया नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 भरा। वहीं 1422 लोगों ने फार्म-8 के माध्यम से संशोधन का आवेदन किया। विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों की ओर से फार्म-6ए के तहत कोई आवेदन नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed