फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Vehicles clashed on highway due to dense fog, jammed for four hours

घने कोहरे के चलते हाईवे पर भिड़े वाहन, चार घंटे लगा जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Vehicles clashed on highway due to dense fog, jammed for four hours
गजरौला में हाईवे पर मोहम्मदाबाद के निकट हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाते ब्रजघाट चौकी इंच - फोटो : GAJRAULA
गजरौला(अमरोहा)। कोहरे के चलते ब्रजघाट चौकी क्षेत्र में कई हादसे हुए। गनीमत रही कि इन हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई। पहला हादसे में ओवरटेक करते वक्त निजी बस बजरफुट से भरे ट्राले से टकरा गई। दूसरे हादसे में निजी बस में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसों के कारण हाईवे करीब चार घंटे तक जाम रहा। हादसों की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे हाईवे पर ब्रजघाट चौकी क्षेत्र में मुरादाबाद की दिशा से आ रही निजी बस के चालक ने आगे चल रहे बजरफुट लदे ट्राले से ओवरटेक का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों वाहन टकरा गए। हादसे के बाद निजी बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आई। इसके अलावा दिल्ली की दिशा को जा रही बस को हाईवे पर कांकाठेर के निकट पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर दिल्ली की ओर जाने वाली साइड में जाम लग गया। सूचना मिलने पर ब्रजघाट चौकी इंचार्ज एसआई मोहित बालियान मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए मुरादाबाद की दिशा से आने वाले वाहनों को दिल्ली की दिशा से आने वाली सड़क पर मोड़ दिया। साथ ही क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को वहां से हटवाया। इस दौरान लगभग चार घंटे तक हाईवे पर वाहनों के पहिये थमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed