फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   vehacles deadbody at highway full night

हाईवे पर रात भर शव को रौंदते रहे वाहन

Thu, 09 Nov 2017 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जोया।
ब्यूरो/अमर उजाला जोया। Updated Thu, 09 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
घना कोहरा घिरने लगा है। मंगलवार को जहां घने कोहरे के चलते जनपद अमरोहा में अलग-अलग स्थानों पर पांच लोगों की मौत हो गई थी। वहीं मंगलवार की देर रात घने कोहरे में कोतवाली डिडौली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सोत नदी पुल के निकट अज्ञात वाहन से कुचल कर व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन


रात भर भारी वाहन व्यक्ति की लाश को रौंदते रहे। तड़के पौने पांच बजे जब कोतवाली पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बोरे में भर कर कब्जे में किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव इस तरह कुचल गया था कि शिनाख्त करना पुलिस के लिए चुनौती बन गई है।
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग घने कोहरे की चादर में लिपटा था। देर रात किसी समय सड़क पार करते हुए सोत नदी पुल के निकट पेट्रोल पम्प के सामने एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन से कुचल कर मौत हो गई। घने कोहरे के कारण किसी को हादसे की भनक भी नहीं लगी। जिससे शव हाइवे पर ही पड़ा रहा। रात भर वाहन शव को रौंद कर गुजरते रहे। बुधवार को भोर में करीब पौने पांच बजे हाइवे फोर पुलिस गश्त से लौट रही थी तो सड़क पर पड़े क्षतविक्षत शव पर नजर पड़ी। तत्काल कोतवाली पुलिस को खबर कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतविक्षत शव के टुकड़ों को किसी तरह बोरे भर कर कब्जे में लिया। वरिष्ठ उप निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि शव बुरी तरह क्षतविक्षत हो चुका है। जिससे शिनाख्त नहीं हो सकी। व्यक्ति लोअर और शर्ट पहने था। शव पीएम को भेज दिया गया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed