फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   vegitable price high

बरसात से आलू के दामों में आया उछाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
vegitable price high
हसनपुर में सब्जी की दुकान पर आलू बेचता विक्रेता। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर (अमरोहा)। प्याज के बाद आलू के दामों में उछाल देखने को मिला है। बारिश और ओलावृष्टि हुए आलू की फसल को नुकसान के बाद मंडी में आलू की आवक कम हो गई है। इसी के चलते आलू के दामों में बढ़ोतरी देखनी को मिल रही है। बरसात से पहले 15 से 20 रुपये प्रति किलो तक बिकने वाला आलू 25 से 30 रुपये किलो बिक रहा है। जिससे आलू खरीदने के लिए लोगों की खूब जेब ढीली हो रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को ओलावृष्टि और बरसात के साथ मौसम में हुए परिवर्तन और आलू की फसल को हुए भारी नुकसान की वजह से आलू के भाव में खासा उछाल आया है। गुरुवार के बाद से आलू के दामों में पांच से दस रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। दामों में बढ़ोतरी की वजह आवक कम होना बताया जा रहा है। इसी वजह से मंडी में आलू की मांग बढ़ गई है। बाजार में नया आलू के आने के बाद भी इस बार आलू के दामों में कटौती नहीं हुई। नया आलू आने से पहले बाजार में पुराना आलू 15 रुपये किलो बेचा जा रहा था, लेकिन नया आलू आने के बाद नये व पुराने आलू की कीमत 20 रुपये किलो हो गई। लोगों को उम्मीद थी कि शीघ्र ही आलू के दाम घटेंगे। गुरुवार को ओलावृष्टि और बरसात से तबाह हुई आलू की फसल को देखते हुए मंडी में आलू की आवक कम हो गई है। सब्जी विक्रेता सुरेश कुमार का कहना है कि बुधवार तक मंडी में पचास किलो आलू का बोरा 1000 रुपये से 1100 रुपये तक मिल रहा था, लेकिन गुरुवार को हुई ओलावृष्टि व बरसात के बाद शुक्रवार को मंडी में आलू के पचास किलो का बोरा 1550 रुपये तक बेचा गया। शनिवार को भी यही दाम रहे। हालांकि रविवार को यह बोरा 1250 से 1350 रुपये तक बेचा गया। रविवार को बाजार में 20, 25 व 30 रुपये किलो तक आलू बेचा गया। आलू खरीदने में लोगों की जेब ढीली हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed