फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   vegitable

मंडी से निकलते ही फल और सब्जी के थोक-फुटकर दामों में दोगुना अंतर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
vegitable
अमरोहा में फड़ लगाकर सब्जी बेचता युवक। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। कोरोना काल में भले ही लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई हो, किसान अपनी फसल को सस्ते दामों पर बेचने को मजबूर हो लेकिन मंडी समिति से निकलते ही फल-सब्जी के दामों में दोगुना अंतर हो जाता है। आढ़त में 30 से 40 रुपये बिकने वाली गोभी फुटकर बाजार में 80 रुपये तक बिक रही है। यहीं हाल सब्जी के राजा आलू का है। मंडी में उसका रेट 15 से 20 रुपये है जबकि घरों तक पहुंचने में आलू के दाम दोगुने हो जा रहे हैं। साथ ही सब्जी और फलों के दामों में मंडी और दुकानों पर भी दोगुना अंतर मिलता है। कोरोना काल में आम आदमी से खुलेआम लूट हो रही है।
विज्ञापन

कोरोना काल में आम लोगों की थाली का स्वाद फुटकर सब्जी विक्रेताओं ने बिगाड़ दिया है। थोक बाजार से बाहर आते ही सब्जियों के दाम दोगुने कर दिए जाते हैं। हरी सब्जियां हों या आलू-प्याज, इनके थोक और फुटकर बाजार के दाम में जमीन आसमान का अंतर है। बाजार में मौसमी सब्जियों की बहार है। परवल, गोभी, करेला, भिंडी, टमाटर सब कुछ उपलब्ध तो है पर इनकी महंगाई ने इन्हें आम आदमी की रसोई से दूर कर दिया है। अब लोग किलो नहीं बल्कि पाव के हिसाब से सब्जियों की खरीद कर रहे हैं। फुटकर बाजार में कोई भी हरी सब्जी 40-50 रुपये किलो से कम की नहीं है। इन्हीं सब्जियों के दाम थोक बाजार में काफी कम हैं। फुटकर विक्रेता इसकी वजह खराब सब्जियों को बता रहे है। उनका कहना है कि मंडी से पांच किलो या 10 किलो सब्जी लेते है, उसमें सड़ा भी निकल जाता है। उधर, थोक सब्जी व्यापारी फरकान बताते हैं कि 15 दिन बाद लोकल सब्जियां बाजार में आने लगेंगी तो दाम में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

सब्जी -------------मंडी भाव------------------फुटकर भाव
गोभी----------------40-------------------------80
आलू-----------------20-------------------------40
बैंगन-------------10 से 15---------------------20 से 30
लौकी---------------15-------------------------25 से 30
टमाटर--------------30-------------------------40 से 60
करेला--------------15---------------------------20 से 30
मिर्च----------------50---------------------------100
प्याज--------------25---------------------------35 से 40
अदरक--------------30--------------------------50 से 70
अरबी------------15 से 20-----------------------40 से 50
तुरई---------------10-----------------------------20 से 30
नोट:-सभी रेट प्रति किलो के हिसाब से हैं।
फलों के दाम प्रति किलोग्राम
सेब---------------40 से 120
अनार-------------80 से 100
संतरा--------------80 से 100
रामफल------------200 से 250
पपीता--------------30 से 60
मौसमी-------------40 से 60
अंगुर काबुल का------300 से 400
थाईलैंड का आम-----200 से 250
केला ----------------25 से 50
नोट:- यह रेट फल मंडी से लेकर फुटकर बिक्री तक के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed