{"_id":"61fee554ba64330d425dcfed","slug":"vasant-panchami-celebrated-with-pomp-across-the-district-jpnagar-news-mbd4180737148","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया वसंत पंचमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया वसंत पंचमी
विज्ञापन
जिलेभर में वसंत पंचमी धूमधाम के साथ मनाई गई। स्कूल कालेजों में कार्यक्रम आयोजित हुए। छात्र-छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मनमोह लिया। कई स्कूलों में पर्व को वर्चुअल भी बनाया गया है।
अमरोहा के जोया रोड स्थित एलएसए स्कूल में वसंत पंचमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान कालेज प्रबंधक गिरीश बंसल आदि मौजूद रहे। श्री राम पब्लिक इंटर कॉलेज में वसंत पंचमी का त्योहार मनाया गया। शिक्षकों ने हवन में आहुतियां दीं। इस दौरान प्रबंधक अवनीश कुमार गुप्ता ने बताया कि वसंत पंचमी का बहुत बड़ा महत्व है। सृष्टि में मां सरस्वती जीवों को वाणी एवं ज्ञान देने के लिए हैं। तब माता सरस्वती ने अपने वीणा के तार से मधुर ध्वनि उत्पन्न की, फिर उससे जीवों को वाणी मिली। सभी जीव अपने स्वर में बोलने लगे। मां सरस्वती की कृपा से सृष्टि में अलग अलग प्रकार की मधुर ध्वनियां सुनाई देने लगीं। समय के साथ साथ वाणी से गीत और संगीत निकले। द आर्यंस जोया में मां सरस्वती चित्र के आगे दीप प्रज्वलित कर वसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। किंडर गार्डन के नन्हे बच्चों ने वसंती रंग की आकर्षक वेशभूषा में सड़क पर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान स्कूल निदेशक अमन लिट्ट, प्रबंधक अनिल कुमार सिंह, प्रधानाचार्य आदेश सिंह, सुमित चौधरी, सुनीता चौधरी, विनीत कुमार, अरविंद पाराशर, शिवानी सिद्धू, सचिन शर्मा, अखिल, आदि मौजूद रहे।
हिल्टन कान्वेंट स्कूल में भी वसंत उत्सव मां सरस्वती की उपासना करके मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। मां सरस्वती की प्रार्थना एवं वंदना प्रस्तुत की गई। इस दौरान प्रबंधक अनुराग सैनी, निर्देशिका भावना सैनी, प्रधानाचार्य अवनीश शर्मा ने मां सरस्वती का जलाभिषेक किया। वहीं बड़ी संख्या में छात्र-छात्रों ने ऑनलाइन जोड़कर कार्यक्रम का आनंद लिया।