{"_id":"68e03755df232998ae009ad7","slug":"vandana-kumari-secured-second-place-in-wrestling-at-the-all-india-police-games-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-149028-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: वंदना कुमारी ने ऑल इंडिया पुलिस गेम में रेसलिंग में दूसरा स्थान प्राप्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: वंदना कुमारी ने ऑल इंडिया पुलिस गेम में रेसलिंग में दूसरा स्थान प्राप्त किया
Sat, 04 Oct 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा। ग्राम पंचायत चौहड़पुर बगद के प्रधान की पुत्रवधू वंदना कुमारी ने हरियाणा में हुए ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वंदना अब वर्ल्ड पुलिस गेम्स में भाग लेंगी। वंदना की उपलब्धि पर गांव में हर्ष का माहौल है।
ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि उनकी पुत्रवधू वंदना कुमारी उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है और उनकी पोस्टिंग बरेली में है। वंदना ने हरियाणा के मधुबन में हुए ऑल इंडिया पुलिस गेम्स 2025 में आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। वंदना ने 70 किलो भार वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
वंदना का फाइनल में मुकाबला मणिपुर की खिलाड़ी से हुआ था। वंदना ने पिछले महीने लुधियाना में हुए नेशनल गेम्स में अपने भार वर्ग में दो गोल्ड मेडल जीते थे। वंदना अब वर्ल्ड पुलिस गेम्स में प्रतिभाग करेगी। वंदना का कहना है कि उसका लक्ष्य एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने का है। वंदना के पति अंकुर सीआरपीएफ में नोएडा में कार्यरत है। वंदना की उपलब्धि पर गांव में हर्ष का माहौल है।