फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Vaccination: Salute to the enthusiasm of teenagers, broke the record of the first day

के उत्साह को सलाम, तोड़ा पहले दिन का रिकॉर्ड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Vaccination: Salute to the enthusiasm of teenagers, broke the record of the first day
अमरोहा स्कूल में किशोर को टीका लगातीं स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। कोरोना से बचाव का टीका लगवाने को लेकर किशोरों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। अभियान के दूसरे दिन किशोरों ने पहले दिन का रिकार्ड तोड़ दिया। किशोर वर्ग के 4593 छात्र-छात्राओं ने टीका लगवाया। जबकि पहले दिन 3765 किशोरों ने टीका लगवाया था। वहीं 18 साल से अधिक उम्र वाले 12704 लोगों ने भी कोरोना रोधी डोज लगवाई है।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान के दूसरे दिन जिले में 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों ने कोरोना का टीका लगवाया। सुबह नौ से शाम दो बजे तक स्कूलों में टीकाकरण किया गया। जबकि सरकारी अस्पतालों में शाम पांच बजे तक टीके लगाए गए। वैक्सीनेशन केंद्रों पर टीकाकरण का सिलसिला शाम तक चलता रहा। इन केंद्रों पर आए किशोरों में टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह था। किशोर बोले, कोरोना के नए वायरस ओमिक्रॉन को लेकर खतरा बढ़ रहा है। इसलिए टीकाकरण जरूरी है। प्रधानमंत्री ने सही समय पर टीकाकरण की शुरुआत की है। इसके लिए पीएम बधाई के पात्र हैं। सभी जगहों पर सफलतापूर्वक टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राजकुमार ने बताया कि किशोरियों के मन में यह सवाल जरूर होगा कि माहवारी के दौरान टीकाकरण करवाना सुरक्षित है या नहीं। इस पर सीएमओ ने बताया कि माहवारी का टीके से कोई संबंध नहीं है। इस दौरान भी टीका लगवाया जा सकता है। टीका लगने के बाद टीके की जगह दर्द या बुखार हो तो पैरासिटामॉल की गोली खाई जा सकती है। अन्य कोई परेशानी होती है तो चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 15 से 18 सात के 4593 छात्र-छात्राओं ने टीका लगाया गया। साथ ही 18 साल से अधिक उम्र वाले 12704 लोगों ने भी कोरोना रोधी डोज लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीका लगवाकर अच्छा लग रहा है
रोहित कुमार ने बताया कि सब्जी मंडी से चलकर इस केंद्र पर टीकाकरण कराने के लिए आए हैं। पहली बार टीकाकरण करवाकर अच्छा लग रहा है। पहले थोड़ा मन घबरा रहा था।
पापा के साथ पहुंची सोनी
सोनी आर्य का कहना है कि पापा के साथ आई थी। टीका लगवाते समय ऐसा लगा कि चींटी ने काटा है। अब दूसरी डोज समय पर लगवाऊंगी। टीका हमारा रक्षा कवच है।
टीका सुरक्षित है
सुरभि सिंह ने बताया कि टीका लगवाने से पहले बहुत डर लग रहा था कि टीका लगवाते समय कोई दिक्कत न हो जाए। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। टीका सुरक्षित है।
न दर्द हुआ और न ही बुखार आया
वासु गुप्ता का कहना है कि टीके को लेकर लोग कहते थे कि दर्द होता है और बुखार आता है। लेकिन ऐसा नहीं है। न तो दर्द हुआ और न ही बुखार आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed