फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   vaccination of 500 police workers

एसपी-एएसपी और सीओ ट्रैफिक समेत 500 पुलिस कर्मियों को कल लगेगा ‘टीका’

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
vaccination of 500 police workers
अमरोहा। जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं..., इस नारे के सहारे पुलिस कर्मियों ने कठिन वक्त डटकर गुजारा। फैलते संक्रमण के दौर में पुलिस कर्मियों ने अहम भूमिका निभाई। लोगों को जागरूक किया। संक्रमितों को घरों से बाहर निकालकर अस्पतालों में भर्ती कराया। बेवजह लोगों का विरोध झेला। अनजाने में कई संक्रमितों की गिरफ्तारी तक हुई। अब पांच फरवरी को एसपी-एएसपी, सीओ ट्रैफिक सहित पांच सौ जांबाजों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। वहीं पुलिस कर्मियों ने टीका लगने के लिए खुद को खुशनसीब बताया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण महामारी ने देश दुनिया में कहर बरपाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 फरवरी को पहला संपूर्ण लॉकडाउन घोषित किया था। इसके बाद लगातार लॉकडाउन के आगे बढ़ने का सिलसिला जारी रहा। इस कोरोना संक्रमण महामारी के दौरान में पुलिस कर्मियों ने खुद के स्वास्थ्य के साथ दूसरों की रक्षा की। लोगों को घरों में कैद करने के साथ उन्हें जागरूक किया। स्वास्थ्य कर्मियों के साथ संक्रमितों को घरों से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। कोरोना की जांच हुई तो सुरक्षा के लिहाज से पुलिस मुस्तैद रही। हर गली-मोहल्ले और चौराहों पर मुस्तैद रहकर पुलिस ने हालातों को संभाला था। उनकी सतर्कता की बदौलत जिले में कोरोना की रफ्तार धीमी रही थी। अब इन योद्घाओं को कोरोना बचाव का टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के दूसरे चरण के पहले दिन (5 फरवरी को) एसपी सुनीति, एएसपी अजय प्रताप, सीओ ट्रैफिक श्रेष्ठा ठाकुर सहित 500 पुलिस कर्मी कोरोना से बचाव का टीका लगवाएंगे। एएसपी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के करीब 1500 पुलिस कर्मी टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराया था। शासन ने पांच फरवरी को टीकाकरण के लिए पांच सौ पुलिस कर्मियों को शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed