फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Uproar in student groups in Amroha miscreants ran and beat each other with belts

अमरोहा में छात्र गुटों में बवाल: उपद्रवियों ने एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर बेल्टों से पीटा, बाइक फूंककर हुए फरार

Fri, 16 Dec 2022 07:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जोया (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, जोया (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 16 Dec 2022 07:59 PM IST
सार

उपद्रवियों ने एक बाइक भी फूंक दी। थोड़ी देर में बाइक जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, इससे पहले छात्र मौके से भाग गए थे।

विज्ञापन
Uproar in student groups in Amroha miscreants ran and beat each other with belts
धूं-धूंकर जलती बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद की एक यूनिवर्सिटी के छात्रों के दो गुटों में शुक्रवार को जमकर मारपीट हुई। एक दूसरे पर दौड़ा-दौड़ाकर बेल्टों से हमला किया गया। एक बाइक भी फूंक दी गई। थोड़ी देर में बाइक जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, इससे पहले छात्र मौके से भाग गए थे। अब पुलिस जली हुई बाइक के चेसिस नंबर के आधार पर मालिक तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। देर रात इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन

छात्रों के दो गुटों में मारपीट की ये घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के चौधरपुर ओवरब्रिज की है। मुरादाबाद जिले की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे अमरोहा की तरफ आ रहे थे। तभी छात्रों को दो गुटों में मारपीट हो गई। जिसके बाद छात्रों ने अपने-अपने सहपाठियों को फोन कर मौके पर बुला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कुछ बाहरी युवक भी भीड़ में शामिल हो गए और छात्रों ने एक दूसरे को दौड़ाकर बेल्टों से हमला किया। बताते हैं कि इस दौरान एक छात्र की बाइक मौके पर पड़ी रह गई। जिसमें कुछ अन्य कुछ छात्रों ने आग लगा दी। थोड़ी देर में बाइक धूं-धूंकर जलने लगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

विज्ञापन

मारपीट के बाद छात्रों के दोनों गुट मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही डिडौली पुलिस मौके पर पहुंच गई। इससे पहले बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस ने पानी डालकर आग बुझाई।

इंस्पेक्टर पीके चौहान ने बताया कि बाइक पर लगी नंबर प्लेट पूरी तरह जल गई है, उसके चेचिस नंबर के आधार पर बाइक मालिक का पता लगाया जा रहा है। झगड़ा कैसे हुआ, क्यों हुआ, किसके बीच हुआ? फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। अगर तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed